बच्चों को सिखाया गया स्वच्छता का पाठ फोटो नंबर-29 बच्चों के बीच कॉपी-कलम वितरण करते संस्थान के लोगबथनाहा. प्रखंड के चकवा गांव स्थित अंजनी कुमार सिंह उर्फ अप्पू के आवासीय परिसर में रविवार को आकांक्षा सेवा संस्थान, लक्ष्मी नगर, मेहसौल के तत्वावधान में एक शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में गांव के गरीब व लाचार बच्चों के बीच कलम व कॉपी का वितरण किया गया. साथ ही मौजूद अभिभावकों को प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत मिशन के बारे में जानकारी देते हुए अपने-अपने बच्चों को हमेशा साफ -सुथरा रखने की अपील की गयी. संस्था के निदेशक ललित किशोर कुमार ने संस्था के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तृत जानकारियां दी. मौके पर संस्था के सचिव राकेश कुमार, राहुल कुमार, पवन कुमार, सूरज कुमार, मनोज कुमार, अभिषेक चंदन आदि मौजूद थे.
बच्चों को सिखाया गया स्वच्छता का पाठ
बच्चों को सिखाया गया स्वच्छता का पाठ फोटो नंबर-29 बच्चों के बीच कॉपी-कलम वितरण करते संस्थान के लोगबथनाहा. प्रखंड के चकवा गांव स्थित अंजनी कुमार सिंह उर्फ अप्पू के आवासीय परिसर में रविवार को आकांक्षा सेवा संस्थान, लक्ष्मी नगर, मेहसौल के तत्वावधान में एक शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में गांव के गरीब व […]
