22 हजार नाम जापक कुंजों में करेंगे कीर्तन

22 हजार नाम जापक कुंजों में करेंगे कीर्तन फोटो-12 नाम जापक प्रमुखों को संबोधित करते रामाज्ञा दास जी महाराजनारायण दास जी महाराज के जन्म शताब्दी पर महायज्ञमहायज्ञ की तैयारी को लेकर नाम जापक प्रमुखों की हुई बैठक1008 कीर्तन कुंजों में अनवरत चलेगा राम नाम जापसीतामढ़ी. परम पूज्य ब्रह्मलीन तपस्वी श्री नारायण दास जी महाराज के […]

22 हजार नाम जापक कुंजों में करेंगे कीर्तन फोटो-12 नाम जापक प्रमुखों को संबोधित करते रामाज्ञा दास जी महाराजनारायण दास जी महाराज के जन्म शताब्दी पर महायज्ञमहायज्ञ की तैयारी को लेकर नाम जापक प्रमुखों की हुई बैठक1008 कीर्तन कुंजों में अनवरत चलेगा राम नाम जापसीतामढ़ी. परम पूज्य ब्रह्मलीन तपस्वी श्री नारायण दास जी महाराज के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले श्री सीताराम जाम जप महायज्ञ की तैयारी को लेकर रविवार को बगही धाम में नाम जापक प्रमुखों की बैठक हुई. परम पूज्य के प्रमुख शिष्य श्री रामाज्ञा दास जी महाराज ने बैठक में नाम जापक प्रमुखों से मंडली की संख्या के बारे में जानकारी प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न जगहों से आये नाम जापको को कई जरूरी निर्देश भी दिये. जाम जापकों ने भरोसा दिलाया कि समय रहते सभी मंडली समूह को दुरुस्त कर लिया जायेगा. संत श्री ने कहा कि 17 से 26 फरवरी 2017 को 1008 कीर्तन कुंज में आयोजित महायज्ञ की तैयारी प्रारंभ है. 10 पंडाल पर एक प्रमुख बनाया गया है, जिसमें दो सौ नाम जापक शामिल रहेंगे. 1008 कीर्तन कुंज में 21 हजार छह सौ नाम जापक कीर्तन करेंगे. जहां मंडली कम है, वहां समायोजन किया जा रहा है. महायज्ञ को लेकर बड़े भू-भाग में झंडा लगाया जा चुका है. कीर्तन कुंज का निर्माण होगा प्रारंभअगले कुछ दिनों में कीर्तन कुंज निर्माण के लिए बांस व खर गिरना शुरू हो जायेगा. यज्ञ प्रारंभ होने तक प्रत्येक माह बैठक होगी, जिसमें अगली बैठक की तारीख 21 फरवरी निर्धारित की गयी है. बैठक में रामानंद दास महाराज, जगमोहन दास, सुशील कुमार, जदयू सेवादल के जिलाध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव, गणेश राय, गीतकार गीतेश, रवींद्र नाथ, पूर्व प्रमुख श्याम बाबू राय, कपिल देव यादव, सुशील दास समेत सैकड़ों भक्त उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >