पोलियो से बचाव को खुराक जरूरी : डीएम फोटो- 10 ड्रॉप पिलाते डीएम. डुमरा. जिले में पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू हो गया. रविवार को डुमरा पीएचसी में डीएम राजीव रौशन ने एक अबोध बालक को खुराक देकर अभियान का शुभारंभ किया. मौके पर डीएम ने अभिभावकों को हर हाल में अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए खुराक देने की अपील की. बताया कि बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए यह खुराक आवश्यक है. मौके पर सीएस डाॅ राजेेंद्र दास, पीएचसी प्रभारी डाॅ कामेश्वर प्रसाद, डीआइओ डाॅ केडी पूर्वे, एसएमओ डाॅ जतीन ठक्कर, डीपीएम समरेंद्र नारायण वर्मा व स्वास्थ्य प्रबंधक अनुपमा सिंह समेत अन्य मौजूद थे. 6.29 लाख बच्चों का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस अभियान के तहत जिले के पांच लाख 55 हजार 622 घरों के छह लाख 29 हजार 400 बच्चों को खुराक देने का लक्ष्य है. घर-घर दलों की संख्या 1226 एवं ट्रांजिट दलों की संख्या 188 है. मोबाइल दलों की संख्या 47 व एक व्यक्ति वाले दल की संख्या 17 है. इस तरह कुल 1478 दलों को अभियान को सफल बनाने में लगाया गया है. कुल 479 पर्यवेक्षक लगाये गये हैं. जिले में 101 स्थानों पर डीपो व सब डीपो बनाया गया है. बताया गया है कि एक चक्र के लिए 42 हजार वायल की आवश्यकता है. बता दें कि 17 से 21 जनवरी 16 तक यह अभियान चलना है. उसके बाद 23 जनवरी को एक दिन के लिए अभियान चलेगा.
पोलियो से बचाव को खुराक जरूरी : डीएम
पोलियो से बचाव को खुराक जरूरी : डीएम फोटो- 10 ड्रॉप पिलाते डीएम. डुमरा. जिले में पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू हो गया. रविवार को डुमरा पीएचसी में डीएम राजीव रौशन ने एक अबोध बालक को खुराक देकर अभियान का शुभारंभ किया. मौके पर डीएम ने अभिभावकों को हर हाल में अपने पांच वर्ष […]
