सीतामढ़ी : बथनाहा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर स्थानीय मो खुर्शीद की विवाहिता पुत्री व बेला थाना क्षेत्र के बेतहा गांव निवासी मो
परवेज की पत्नी मेहनाज खातून
व पत्नी गुलशन खातून को
मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. जख्मी मां-बेटी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. नगर थाना की पुलिस ने पीड़िता का फर्द बयान दर्ज किया है, जिसमें गांव के मो बबलू शेख व आरजू शेख समेत पांच लोगों को आरोपित किया गया है.
महिला समेत दो जख्मी
रीगा : थाना क्षेत्र के शेरवा टोला में शुक्रवार को दो गुटों के बीच अमरूद तोड़ने को लेकर विवाद में महिला समेत दो लोग जख्मी हो गये. जख्मी रीना देवी व मितेश कुमार का इलाज पीएचसी में कराया गया. दोनों गुटों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. रीना देवी ने प्राथमिकी में मितेश कुमार, रामा शंकर मंडल, राजीव मंडल को आरोपित किया है. वहीं मितेश कुमार ने प्राथमिकी में विजय मंडल, रीना देवी को आरोपित किया है. दोनों पक्षों ने आभूषण छीनने का भी आरोप लगाया है.
