गौर में लाठी जुलूस के साथ विरोध प्रदर्शन फोटो-18 व 19 जुलूस में शामिल मोरचा के लोगनेपाल में मधेस आंदोलन 154 वें दिन भी जारीमांगे माने जाने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्पबैरगनिया. सीमावर्ती नेपाल में जारी मधेस आंदोलन के 154 दिन संयुक्त लोकतांत्रिक मधेसी मोरचा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गौर में लाठी जुलूस निकाला. गौर मधेस क्रांति चौक से निकला जुलूस शहर का परिक्रमा करते हुए गौर-बैरगनिया मैत्री पुल पहुंच कर धरना में शामिल होकर हौसला अफजाई की. मैत्री पुल पर पहले से नाकाबंदी जारी है. जिसके कारण बैरगनिया में विगत पांच दिनों से कोयला लदा आठ ट्रक खड़ी है. लाठी जुलूस के दौरान रौतहट जिले के ईंट व्यवसायी संघ तथा मोरचा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद भी हुआ, जिसे बीच बचाव कर समाप्त कर दिया गया. जुलूस में शामिल मोरचा कार्यकर्ता सरकार के विरोध में नारे लगाये तथा कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा. जुलूस में मोरचा नेता अनिल कुमार सिंह, शेख जमशैद, बाबूलाल साह, अजय कुमार गुप्ता, किरण ठाकुर, वीणा महतो समेत सैकड़ों लोग शामिल थे. मालूम हो कि मोरख द्वारा नेपाल के मधेस क्षेत्र के सभी 22 जिलों में लाठी जुलूस निकालने की पहले हीं घोषणा किया था. इसके तहत गौर के अलावा जनकपुर, कैलाली, मलंगवा, जलेश्वर समेत अन्य जिलों में जुलूस निकाला गया.
गौर में लाठी जुलूस के साथ विरोध प्रदर्शन
गौर में लाठी जुलूस के साथ विरोध प्रदर्शन फोटो-18 व 19 जुलूस में शामिल मोरचा के लोगनेपाल में मधेस आंदोलन 154 वें दिन भी जारीमांगे माने जाने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्पबैरगनिया. सीमावर्ती नेपाल में जारी मधेस आंदोलन के 154 दिन संयुक्त लोकतांत्रिक मधेसी मोरचा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गौर में लाठी […]
