घरों में शौचालय बनवायें : डीएओ फोटो-43 दीप प्रज्वलित करते सांसद, डीएम व अन्य नानपुर. प्रखंड की नानपुर दक्षिणी पंचायत को खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए रविवार को कस्तूरबा विद्यालय के परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका संचालन विनोद झा ने किया. उद्घाटन सांसद राम कुमार शर्मा, विधायक डाॅ. रंजू गीता व डीएम राजीव रौशन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता किशुन डिस्वा ने लोगों को खुले में शौच करने से होने वाली बीमारियों से अवगत कराया और 26 जनवरी तक अपने-अपने घरों में शौचालय का निर्माण करा लेने की अपील की. डीएओ पीके झा ने कहा कि बहुत से लोग शादी-ब्याह एवं श्राद्ध में हजारों-लाखों रुपये खर्च कर देते हैं, लेकिन घर में एक शौचालय नहीं बनवा पाते हैं. श्री झा ने पंचायत में गोबर गैस व वर्मी कंपोस्ट का खाद तैयार कराने की बात कही. सांसद, विधायक एवं प्रमुख रिंकू कुमारी ने भी लोगों से खुले में शौच से बचने की अपील की. डीएम ने लोगों से इसे एक अभियान के रूप में लेने को कहा. मामूली शौचालय के अभाव में घर की बहू-बेटी व बच्चों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है. मौके पर एसडीओ किशोर कुमार, बीडीओ संदीप सौरभ, सीओ अशोक यादव व थानाध्यक्ष ललन कुमार समेत अन्य मौजूद थे.
घरों में शौचालय बनवायें : डीएओ
घरों में शौचालय बनवायें : डीएओ फोटो-43 दीप प्रज्वलित करते सांसद, डीएम व अन्य नानपुर. प्रखंड की नानपुर दक्षिणी पंचायत को खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए रविवार को कस्तूरबा विद्यालय के परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका संचालन विनोद झा ने किया. उद्घाटन सांसद राम कुमार शर्मा, विधायक डाॅ. रंजू […]
