आइएमए की बैठक में फायरिंग की निंदा

आइएमए की बैठक में फायरिंग की निंदा फोटो नंबर-41, बैठक में विचार-विमर्श करते चिकित्सक डॉ. लोहिया को विशेष सुरक्षा देने की मांगएसपी से मिलेगा चिकित्सकों का शिष्टमंडलसीतामढ़ी. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन स्थानीय शाखा की आपात बैठक रविवार को डॉ. एम ठाकुर की अध्यक्षता में डॉ. पीपी लोहिया के आवास पर हुई, जिसमें डॉ. पीपी लोहिया के […]

आइएमए की बैठक में फायरिंग की निंदा फोटो नंबर-41, बैठक में विचार-विमर्श करते चिकित्सक डॉ. लोहिया को विशेष सुरक्षा देने की मांगएसपी से मिलेगा चिकित्सकों का शिष्टमंडलसीतामढ़ी. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन स्थानीय शाखा की आपात बैठक रविवार को डॉ. एम ठाकुर की अध्यक्षता में डॉ. पीपी लोहिया के आवास पर हुई, जिसमें डॉ. पीपी लोहिया के आवास पर अज्ञात अपराधियों द्वारा की गयी गोलीबारी की निंदा की गई. चिकित्सकों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भय के माहौल में चिकित्सकों का सेवा देना भी मुश्किल हो गया है. इसके लिए जिला प्रशासन से त्वरित सहयोग की अपेक्षा की गई. सचिव अनिल तिवारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि चिकित्सकों का एक शिष्टमंडल एसपी से मिल कर अपराधियों के गिरफ्तारी व डॉ. लोहिया को विशेष सुरक्षा देने की मांग करेगी. मौके पर डॉ. आलोक कुमार सिंह, डॉ. सीताराम प्रसाद सिंह, डॉ. एसके वर्मा, डॉ.आलोक कुमार, डॉ. वरुण कुमार, डॉ. जेपी दत्ता, डॉ. अनिल कुमार तिवारी, डॉ. अमित वर्मा, डॉ. रघुनाथ कुमार, डॉ. एसएस झा, डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. राजन पांडेय, डॉ. प्रभाकर तिवारी व डॉ. राजेश सुमन मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >