सनकी वृद्ध ने पत्नी को मार डाला

सनकी वृद्ध ने पत्नी को मार डाला फोटो-38 घटनास्थल की जांच करते डीएसपी व थानाध्यक्ष, 39 विलाप करते परिजन, 40 गिरफ्त में हत्यारा पंचानन सिंहडुमरा थाना क्षेत्र के मुरादपुर फॉर्म चौक की घटनापति और पतोहू के साथ रहती थी मृतका सखिया देवीहत्या में प्रयुक्त खून से सना तलवार घर के अहाते से बरामदसीतामढ़ी. डुमरा थाना […]

सनकी वृद्ध ने पत्नी को मार डाला फोटो-38 घटनास्थल की जांच करते डीएसपी व थानाध्यक्ष, 39 विलाप करते परिजन, 40 गिरफ्त में हत्यारा पंचानन सिंहडुमरा थाना क्षेत्र के मुरादपुर फॉर्म चौक की घटनापति और पतोहू के साथ रहती थी मृतका सखिया देवीहत्या में प्रयुक्त खून से सना तलवार घर के अहाते से बरामदसीतामढ़ी. डुमरा थाना क्षेत्र के मुरादपुर फॉर्म चौक पर रविवार की दोपहर एक सनकी वृद्ध ने पत्नी को तलवार से काट कर हत्या कर दी. स्थानीय दुकानदारों की सूचना पर डुमरा थानाध्यक्ष छोटन कुमार पुलिस बल के साथ तत्क्षण पहुंच कर हत्यारे पति को अपनी गिरफ्त में लिया. पकड़ा गया पंचानन सिंह(65) सोनबरसा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव का रहनेवाला है. वह अपनी मृतका पत्नी सखिया देवी (60) व पतोहू अमृता देवी के साथ पुत्र अवधेश सिंह द्वारा बनाये गए मकान में रह रहा था. सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक सह सदर डीएसपी राजीव रंजन भी घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की. थानाध्यक्ष ने बताया कि मकान के अहाते से हत्या में प्रयुक्त खून से सना तलवार बरामद किया गया है. हत्यारे पति के शरीर पर भी खून का छींटा पड़ा था. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मानसिक रोगी है पंचानन सिंहपरिजन के अनुसार, हत्यारा पंचानन सिंह मानसिक तौर पर बीमार था. शहर के एक मनोरोग चिकित्सक से उसका इलाज भी चल रहा था. पतोहू ने बताया कि पहले से ही वह पत्नी अथवा पतोहू में से किसी एक को मार डालने की बात करता था. दिन के करीब एक बजे पतोहू मायके (मुरादपुर गांव) गई थी. पत्नी को अकेला पाकर पंचानन ने तलवार लेकर छत पर पहुंच गया, जहां पत्नी सखिया देवी धूप सेक रही थी. मृतका थी पंचानन की दूसरी पत्नीपत्नी पर तलवार से ताबड़तोड़ हमला करने लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. हल्ला सुन कर आसपास के लोग पहुंचे. लोगों को आते देख पंचानन तलवार फेंक कर भागने लगा, जिसे लोगों ने पकड़ लिया. बताया जाता है कि मृतका पंचानन की दूसरी पत्नी थी. पहली पत्नी से एकमात्र संतान हरिशंकर सिंह गांव में रह कर खेती बारी देखता है. वहीं मृतका से तीन पुत्र अवधेश सिंह, अरुण सिंह एवं अखिलेश सिंह है. अरुण सिंह गांव पर किसानी का काम करता है, वहीं अवधेश सिंह एवं अखिलेश सिंह फौज में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >