सीतामढ़ी : डॉक्टर की क्लीनिक पर फायरिंग

पटना : सीतामढ़ी के नगर थाना के बसुश्री रोड में डॉक्टर के क्लीनिक पर अपराधियों ने फायरिंग की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराधियों ने यहां 4 राउंड फायरिंग की जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. इस घटना के बाद लोग दहशत में हैं. राहत की बात यह है कि इस फायरिंग में कोई हताहत […]

पटना : सीतामढ़ी के नगर थाना के बसुश्री रोड में डॉक्टर के क्लीनिक पर अपराधियों ने फायरिंग की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराधियों ने यहां 4 राउंड फायरिंग की जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. इस घटना के बाद लोग दहशत में हैं. राहत की बात यह है कि इस फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ है.

पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है. घटना को रंगदारी से जोड़कर देखा जा रहा है. आपको बता दें कि शनिवार को ही सड़क निर्माण कंपनी के दो इंजीनियरों की अपराधियों ने एके-47 से गोली मारकर हत्या कर दी. घटना दिन में एक बजे दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र के बहेड़ी-बहेड़ा पथ पर शिवराम चौक पर हुई. उस समय दोनों इंजीनियर मजदूरों के साथ सड़क निर्माण कार्य करवा रहे थे. घटना के बाद बहेड़ी थाने के एसएचओ को सस्पेंड कर दिया गया है.

लगातार बढ़ रहे अपराध के कारण नीतीश सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गयी है. भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट करके सीएम नीतीश कुमार पर हमला किया है. उन्होंने ट्वीट किया कि शायद लौट गए है नीतीश कुमार के पुराने दिन. वहीं पप्पू यादव ने कहा कि मुझे जिसका डर था वहीं हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >