21 प्रधान पर शीघ्र होगी प्राथमिकी सीतामढ़ी. स्कूलों में भवन निर्माण नहीं कराने के मामले में 15 प्रधान के खिलाफ प्राथमिकी का आदेश देने के बाद अब 21 और प्रधान पर उक्त कार्रवाई के लिए सूची बनायी जा रही है. विभागीय सूत्रों ने बताया कि डीएम के आदेश के आलोक में इन 21 प्रधान शिक्षकों के खिलाफ भी शीघ्र प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. सूत्रों की माने तो भवन व अन्य मद की पूरी राशि की निकासी कर उसका उपयोग नहीं किया जा रहा है. सरकार व डीएम के स्तर से बार-बार भवन निर्माण की समीक्षा की जा रही है और हर बैठक में कार्रवाई का आदेश दिया जाता है. संबंधित प्रधान को कार्रवाई की चेतावनी भरा कई पत्र भेजा गया, बावजूद वे निर्माण कार्य पूरा कराने के प्रति गंभीर नहीं हैं. इन पर कार्रवाई की तलवार जिन स्कूलों के प्रधान पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है, इसमें रीगा प्रखंड के मवि गणेशपुर बभनगामा, रुन्नीसैदपुर प्रखंड के मवि धनुषी, मवि बघारी, प्रावि भीमपुर हरिजन टोला, प्रावि मन टोला धनुषी, प्रावि बघौनी, प्रावि रायपुर मल्लाह टोला, सुप्पी प्रखंड के मवि वसंत खुर्द, मवि कोठिया राय, मवि रमना अंबा, बैरगनिया प्रखंड के मवि बघारी, मवि आदमवान, बेलसंड प्रखंड के मवि सिरोपट्टी, बोखड़ा प्रखंड के मवि थरुहट उर्दू, पुपरी प्रखंड के मवि गंगवारा, मवि बलहा, प्रावि रामपुर खुर्द, प्रावि बरगछिया, प्रावि समहौली, प्रावि रामपुर खेतारी व प्रावि धरमपुर शामिल है.
21 प्रधान पर शीघ्र होगी प्राथमिकी
21 प्रधान पर शीघ्र होगी प्राथमिकी सीतामढ़ी. स्कूलों में भवन निर्माण नहीं कराने के मामले में 15 प्रधान के खिलाफ प्राथमिकी का आदेश देने के बाद अब 21 और प्रधान पर उक्त कार्रवाई के लिए सूची बनायी जा रही है. विभागीय सूत्रों ने बताया कि डीएम के आदेश के आलोक में इन 21 प्रधान शिक्षकों […]
