आरके मिशन पुरुलिया के लिए नवनीत चयनित फोटो-1 नवनीत को पुरस्कृत करते प्राचार्य वाइब्रेंट स्कूल को एक बार फिर बड़ी सफलता नामांकन के लिए जिले से मात्र एक छात्र का हुआ चयन सीतामढ़ी. डुमरा रोड नहर चौक के समीप स्थित वाइब्रेंट प्रिपरेटरी स्कूल को पूर्व की भांति इस बार भी बड़ी सफलता मिली है. स्कूल में अध्ययनरत एक छात्र का चयन आरके मिशन, पुरुलिया के लिए हुआ है. इसे ले शनिवार को एक सादे समारोह का आयोजन कर स्कूल के प्राचार्य दिनेश झा ने उक्त छात्र नवनीत को पाठ्य सामग्री देकर पुरस्कृत किया. प्राचार्य ने नवनीत के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अब तक का उनका जीवन छात्रों की सेवा में ही बिता है और शेष जीवन भी इन बच्चों के साथ ही गुजारना पसंद करते हैं. जिले से मात्र नवनीत का चयन प्राचार्य ने बताया कि बोखड़ा प्रखंड के खड़का-वसंत निवासी व पेशे से शिक्षक सच्चिदानंद मिश्र का पुत्र नवनीत ग्रामीण परिवेश में रहने वाला छात्रा था. करीब एक वर्ष पूर्व यहां आया और अपने मेहनत व योग्य शिक्षकों के मार्गदर्शन से सफलता हासिल किया जो गर्व की बात है. बताया जाता है कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा में जिले से सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, पर जिले से मात्र एक छात्र नवनीत का चयन हुआ है. नवनीत शुरू से ही लगनशील एवं मृदुभाषी स्वभाव का छात्र रहा है. इस सफलता से स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं में काफी प्रसन्नता है. गत शुक्रवार को उसका नामांकन भी हो गया. उनके पिता श्री मिश्रा ने बताया कि 12 जनवरी से नये सत्र का शुभारंभ होगा. नवनीत का नामांकन पांचवीं कक्षा में हुआ है. नवनीत की सफलता से परिवार व गांव में भी खुशी का माहौल है. मौके पर स्कूल के कई शिक्षक व शिक्षिका मौजूद थे.
आरके मिशन पुरुलिया के लिए नवनीत चयनित
आरके मिशन पुरुलिया के लिए नवनीत चयनित फोटो-1 नवनीत को पुरस्कृत करते प्राचार्य वाइब्रेंट स्कूल को एक बार फिर बड़ी सफलता नामांकन के लिए जिले से मात्र एक छात्र का हुआ चयन सीतामढ़ी. डुमरा रोड नहर चौक के समीप स्थित वाइब्रेंट प्रिपरेटरी स्कूल को पूर्व की भांति इस बार भी बड़ी सफलता मिली है. स्कूल […]
