नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन

नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन सीतामढ़ी स्थानीय लायंस क्लब सेंट्रल द्वारा संचालित डुमरा रोड स्थित आचार्य श्री सुदर्शन जी लायंस सेंट्रल हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में शुक्रवार को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कुल 22 मोतियाबिंद से पीडि़त महिला व पुरुष का ऑपरेशन किया गया. सभी मरीजों को शनिवार […]

नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन सीतामढ़ी स्थानीय लायंस क्लब सेंट्रल द्वारा संचालित डुमरा रोड स्थित आचार्य श्री सुदर्शन जी लायंस सेंट्रल हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में शुक्रवार को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कुल 22 मोतियाबिंद से पीडि़त महिला व पुरुष का ऑपरेशन किया गया. सभी मरीजों को शनिवार को लेंस व चश्मा के साथ छोड़ दिया जाएगा. हॉस्पिटल के सचिव डॉ हिमांशु कुमार ने बताया कि शुक्रवार को तीसरा शिविर लगाया गया है. इसके पूर्व 18 दिसंबर सोमवार को पहला, जबकि 21 दिसंबर शुक्रवार को दूसरा शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें क्रमश: 15 व 12 मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन कर नि:शुल्क लेंस व चश्मा के साथ वितरण किया गया था. बताया कि दिसंबर से शुरू होने वाला नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन अगले वर्ष मार्च माह तक चलेगा. इच्छुक मरीजों को अपने साथ आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र लाना होगा. शहर के मशहूर चिकित्सक डॉ वीके वर्मा व डॉ एनके दास के द्वारा ऑपरेशन किया जा रहा है. बताया कि आचार्य सुदर्शनजी लायंस सेंट्रल आई हॉस्पिटल द्वारा इस तरह का आयोजन हर वर्ष किया जाता है. कहा कि सरकार से अनुमति मिलने पर इसे पूरे वर्ष चलाने की योजना है. यह आयोजन मार्च 2016 तक चलेगा, जिसमें हर सोमवार व शुक्रवार को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >