तिलकताजपुर में तीन घर जल कर खाक

तिलकताजपुर में तीन घर जल कर खाकफोटो-14 राहत वितरण करते पूर्व प्रत्याशी पीके मिश्रा रून्नीसैदपुर प्रखंड के तिलकताजपुर गांव में गुरुवार की रात आग लगने से तीन लोगों का घर जल कर राख हो गया. अग्निपीडि़तों में संजय सहनी, परमेश्वर सहनी व लाली सहनी शामिल है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका […]

तिलकताजपुर में तीन घर जल कर खाकफोटो-14 राहत वितरण करते पूर्व प्रत्याशी पीके मिश्रा रून्नीसैदपुर प्रखंड के तिलकताजपुर गांव में गुरुवार की रात आग लगने से तीन लोगों का घर जल कर राख हो गया. अग्निपीडि़तों में संजय सहनी, परमेश्वर सहनी व लाली सहनी शामिल है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. बताया गया है कि मध्य रात्रि में हुए इस अग्नि कांड में अनाज व कपड़ा जल जाने समेत लाखों रुपये की क्षति हुई है. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका. समाचार लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से कोई भी अधिकारी पीडि़तों की सुध लेने नहीं पहुंचे थे. वहीं क्षेत्र से विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे रालोसपा के प्रदेश सचिव पंकज कुमार मिश्रा ने पीडि़तों से उनका दर्द व पीड़ा जानने के साथ हीं उनके बीच तिरपाल, चूड़ा-गुड़, नमक, मोमबत्ती, दिया-सलाई व बिस्कुट का वितरण किया. साथ हीं और सहयोग का आश्वासन दिया. श्री मिश्रा ने कहा कि विपत्ति में फंसे गरीबों की सेवा हर मानव का कर्तव्य है. प्रशासन की ओर से राहत के रूप में कोई सहयोग नहीं मिलने की शिकायत पर श्री मिश्रा ने मोबाइल पर बीडीओ नीरज आनंद से बात की और पीडि़तों को तत्काल राहत देने का अनुरोध किया. वहीं सीओ मृत्युंजय कुमार के मोबाइल की घंटी बजती रही, पर वे रिसीव नहीं किये. बीडीओ ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को जांच के लिए भेजा गया है. पीडि़तों को सरकारी नियमों के तहत राहत उपलब्ध करायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >