मिसाइल, रॉकेट व डीएनए का मॉडल रहा आकर्षक

मिसाइल, रॉकेट व डीएनए का मॉडल रहा आकर्षक फोटो-2 अतिथियों को मॉडल दिखाते बच्चे, 3 अपने प्रोजेक्ट के साथ बच्चे सीतामढ़ी शहर से सटे शांति नगर स्थित विद्या भारती में शुक्रवार को विज्ञान मेला का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन स्कूल के संरक्षक डा रामचंद्र ठाकुर, निदेशक डा आरएल झा, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के निदेशक […]

मिसाइल, रॉकेट व डीएनए का मॉडल रहा आकर्षक फोटो-2 अतिथियों को मॉडल दिखाते बच्चे, 3 अपने प्रोजेक्ट के साथ बच्चे सीतामढ़ी शहर से सटे शांति नगर स्थित विद्या भारती में शुक्रवार को विज्ञान मेला का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन स्कूल के संरक्षक डा रामचंद्र ठाकुर, निदेशक डा आरएल झा, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के निदेशक बीडी साह, डीपीएस लगमा के निदेश ई तारिक अली खां, सेंट्रल स्कूल सीतामढ़ी के निदेशक ललन कुमार सिंह, ओआरएस पब्लिक स्कूल के विजय सुंदरका, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बीके मिश्रा, महासचिव मो शमशाद खां व कोषाध्यक्ष संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से किया. — 60 मॉडल का प्रदर्शन मेला में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने 60 मॉडल का प्रदर्शन किया. इसमें वर्ग एक से दशम तक के बच्चे भाग लिये. उर्जा संरक्षण, सौर उर्जा, उर्जा के विभिन्न श्रोतों व कार्बन के अपरूप उपजाऊ मिट्टी की जांच के तरीकों के मॉडल प्रस्तुत किये गये. प्रदर्शनी में मिसाइल, रॉकेट, डीएनए, अंतरिक्ष यान व कोशिका का मॉडल आकर्षण का केंद्र रहा. मौके पर राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक अवनिंद्र भूषण ने मानव जीवन में विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला. — दो मॉडल का चयन स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मिश्रा ने बाल विज्ञान कांग्रेस की ओर से पुरस्कृत करने के लिए दो मॉडल का चयन किया. साथ हीं कहा कि उक्त मॉडल को विज्ञान कांग्रेस की पत्रिका ‘विज्ञान संकल्प’ में प्रकाशित की जायेगी. मौके पर विधायक सुनील कुमार कुशवाहा ने सभी बच्चों के मॉडल का अवलोकन किया और बच्चों की हौसला अफजाई की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >