रीगा पीएचसी में नहीं है एंटीरैबिज, पीडि़त परेशान — यहां नहीं हैं नौ माह से प्रभारी रीगा स्थानीय पीएचसी में इन दिनों दवा की भारी किल्लत चल रही है. खास बात यह कि कुत्ता काटने के बाद यहां आये पीडि़तों को निराश होकर लौट जाना पड़ता है. हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि यहां के एक कर्मी द्वारा 200 रुपये लेकर उक्त दवा उपलब्ध कराया जाता है. यहां आश्चर्य की बात है कि जब दवा उपलब्ध हीं नहीं है तो अवैध रूप से पैसे लेने के बाद आखिर दवा कहां से उपलब्ध हो जाता है. यह दवा असली है या नकली यह तो जांच का विषय है. जदयू नेता विनोद राय ने अपने पुत्र नवीन के साथ कुत्ता काटने की दवा के लिए पीएचसी पहुंचे, जहां दवा नहीं होने की बात कही गयी. बाद में पैसे की मांग कि गयी. कांग्रेस के प्रदेश सचिव विजेंद्र प्रसाद यादव, जदयू नेता मोहन राम, भाजपा नेता राम कैलाश सिंह, सर्वोदय मंडल अध्यक्ष बाबू लाल भारती ने स्वास्थ्य मंत्री से मिल कर इस समस्या का समाधान कराने का निर्णय लिया. यहां बता दें कि पिछले नौ माह से बिना चिकित्सा प्रभारी के यह पीएचसी चल रहा है.– कहते हैं अधिकारी इस बाबत स्वास्थ्य प्रबंधक अरुण कुमार ने बताया कि पिछले एक माह से कुत्ता काटने की दवा उपलब्ध नहीं है. पैसा मांगने की बात आश्चर्यजनक है. जांच के बाद ही सही बात का पता चल पायेगा.
रीगा पीएचसी में नहीं है एंटीरैबिज, पीडि़त परेशान
रीगा पीएचसी में नहीं है एंटीरैबिज, पीडि़त परेशान — यहां नहीं हैं नौ माह से प्रभारी रीगा स्थानीय पीएचसी में इन दिनों दवा की भारी किल्लत चल रही है. खास बात यह कि कुत्ता काटने के बाद यहां आये पीडि़तों को निराश होकर लौट जाना पड़ता है. हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि यहां […]
