डुमरा : प्रखंड की विशनपुर पंचायत के रामपुर बखरी गांव में बुधवार की रात आग से दो खपरैल मकान जल कर राख हो गया. आग से दो मवेशी बुरी तरह झुलस गये. पीड़ित नवीन कुमार सिंह व रमाकांत प्रसाद का करीब-करीब सब कुछ जल कर खाक हो गया. घर में रखा अनाज व अन्य सामान […]
डुमरा : प्रखंड की विशनपुर पंचायत के रामपुर बखरी गांव में बुधवार की रात आग से दो खपरैल मकान जल कर राख हो गया. आग से दो मवेशी बुरी तरह झुलस गये. पीड़ित नवीन कुमार सिंह व रमाकांत प्रसाद का करीब-करीब सब कुछ जल कर खाक हो गया. घर में रखा अनाज व अन्य सामान जल गया.
घटना रात के करीब 10 बजे की है. इसकी सूचना मिलते ही मुखिया रमाशंकर प्रसाद सिंह ने अग्नि शमन दस्ता को सूचना दी. ग्रामीणों के सहयोग से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया. मुखिया श्री सिंह ने दोनों पीड़ितों को हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है. बीडीओ संजय कुमार सिन्हा व सीओ संतोष कुमार ने भी घटनास्थल का जायजा लिया.
अगलगी में तीन लाख रुपये की संपति खाक
सीतामढ़ी/सुरसंड. प्रखंड के हनुमाननगर गांव के वार्ड संख्या-11 में बुधवार की देर रात अचानक आग से फूस का घर राख हो गया. इसमें गृहस्वामी कौशल पांडेय की पुत्री छोटी कुमारी (16) के अलावा एक भैंस झुलस गई. ग्रामीणों के सहयोग से दमकल लगा कर आग पर काबू पाया जा सका. अगलगी में घर में रखा दो भर सोना, 16 भर चांदी, 10 क्विंटल चावल, चार क्विंटल गेहूं, दाल, कपड़ा समेत करीब तीन लाख की संपत्ति बरबाद हो गयी.
बताया जाता है कि गृहस्वामी सपरिवार घर में सो रहे थे, इसी बीच अचानक घर से आग की लपटे निकलनी शुरू हो गई. घर के सदस्य भाग कर अपनी जान बचाई. गृहस्वामी की पत्नी सुनीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल है. पुत्री का जनवरी में विवाह प्रस्तावित है.
इसको लेकर घर में ही सामान खरीद कर
रखा था जो आग की भेंट चढ़ गया. गृहस्वामी ने क्षति को लेकर थाना व अंचल में आवेदन दिया है. सामाजिक कार्यकर्ता अरुण कुमार सिंह ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सहायता देने की मांग की है.