डीएम के आदेश िबना बंद कर दिया स्कूल

सीतामढ़ी : पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर गुरुवार को जिले की अधिकांश स्कूल बंद रही, जबकि डीएम व डीइओ को स्कूल बंद रखने का कोई लिखित आदेश नहीं था. हद तो यह कि मीडिया में आयी खबरों को पढ़ कर ही अधिकांश प्रधान शिक्षक डीएम व डीइओ के आदेश का इंतजार किये बगैर खुद […]

सीतामढ़ी : पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर गुरुवार को जिले की अधिकांश स्कूल बंद रही, जबकि डीएम व डीइओ को स्कूल बंद रखने का कोई लिखित आदेश नहीं था. हद तो यह कि मीडिया में आयी खबरों को पढ़ कर ही अधिकांश प्रधान शिक्षक डीएम व डीइओ के आदेश का इंतजार किये बगैर खुद स्कूल बंद रखने का निर्णय ले लिये.

इसका खुलासा तब हुआ, जब प्रभात खबर ने विभिन्न प्रखंडों के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों का जायजा लिया.

क्या कहा था डीएम ने
डीइओ जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर स्कूलों में अवकाश के लिए डीएम के यहां फाइल बढ़ाया गया था, पर छुट्टी मंजूर नहीं की गयी. डीएम द्वारा मौखिक रूप से डीइओ को बताया कि सभी स्कूल खुलेंगे और मोहम्मद साहब का जन्मदिन मनाने के बाद बंद कर दिया जायेगा.
डीएम ने उक्त निर्देश से सभी बीइओ को अवगत करा दिया और इसकी पालन सुनिश्चित कराने को कहा. ऐसा कम स्कूल में हुआ. गत दिन मीडिया में खबर आयी थी कि पैगंबर मो साहब के जन्मदिन पर 24 दिसंबर को अवकाश रहेगा. यही खबर पढ़ कर अधिकांश स्कूलों के प्रधान शिक्षक मोहम्मद साहब की जयंती मनाना तो दूर स्कूल खोले ही नहीं.
16 नवंबर को भी रहे बंद
बोखड़ा बीआरसी प्रभारी शिव शंकर पंडित कहते हैं कि जिला से ऐसा कोई पत्र नहीं आया था कि 16 नवंबर को स्कूलों को बंद रखना है, लेकिन अधिकांश प्रधान शिक्षक स्कूल नहीं खोले थे. वरीय अधिकारियों को सूचना मिलने पर उनके द्वारा कार्रवाई की बात कही गयी थी.
बीइओ का है कहना
बोखड़ा बीइओ रामवृक्ष सिंह कहते हैं कि छुट्टी के लिए जिला से कोई पत्र नहीं आया था. अखबारों में खबर पढ़ कर हीं कई प्रधान शिक्षक स्कूल नहीं खोले. जन्मदिन मनाने के बाद स्कूल बंद करना था. नानपुर बीइओ लक्ष्मी सिंह ने भी स्वीकार किया कि स्कूलों को बंद रखने के लिए जिला से कोई आदेश नहीं आया था. शिक्षक मनमानी कर स्कूलों को बंद रखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >