सेंट्रल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता

सेंट्रल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता फोटो-11 दीप प्रज्वलित करते अतिथि सीतामढ़ी. सीतामढ़ी सेंट्रल स्कूल, सिमरा(डुमरा) में गुरुवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. दो दिनी आयोजन की समाप्ति पर स्कूल परिसर में पुरस्कार वितरण समारोह हुआ, जिसमें प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार बांटा गया. मौके पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के […]

सेंट्रल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता फोटो-11 दीप प्रज्वलित करते अतिथि सीतामढ़ी. सीतामढ़ी सेंट्रल स्कूल, सिमरा(डुमरा) में गुरुवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. दो दिनी आयोजन की समाप्ति पर स्कूल परिसर में पुरस्कार वितरण समारोह हुआ, जिसमें प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार बांटा गया. मौके पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष बीके मिश्रा, सचिव शमशाद अली, टाइनी टॉटस के निदेशक नौशाद अली, गिरधारी प्रसाद समेत अन्य गणमान्य लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये. आगंतुक अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद दिये. स्कूल के डायरेक्टर ललन सिंह एवं प्राचार्य अरुण कुमार ठाकुर ने ऐसे आयोजनों की आवश्यकता एवं सार्थकता पर बल दिया. प्रतियोगिता में कारगिल शाखा के बच्चों ने भी पुरस्कार प्राप्त किया. कार्यक्रम में दर्जनों अभिभावकों के साथ छात्र-छात्राएं समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >