प्रतिरक्षण क्षमता बढ़ाने को टीकाकरण को प्राथमिकता फोटो-9 कार्यशाला में उपस्थित अतिथि व अन्यचार्म और सेव द चिल्ड्रेन के तत्वावधान में कार्यशालाडॉ. पूर्वे ने कहा, रीगा में मातृ व नवजात मृत्यु दर में कमीसीतामढ़ी. सेंटर फॉर हेल्थ एंड रिसोर्स मैनेजमेंट(चार्म) और सेव द चिल्ड्रेन द्वारा रीगा प्रखंड के सात पंचायतों में संचालित एमएनसीएचएन प्रोजेक्ट के चार वर्ष पूरा होने के अवसर पर प्रोजेक्ट की उपलब्धियों और अनुभवों की साझा करण के लिए बुधवार को नगर के एक होटल में कार्यशाला का आयोजन किया गया. परिवर्तन की बयार कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. केडी पूर्वे ने कहा कि एमएनसीएचएन कार्यक्रम के प्रयास से रीगा प्रखंड में मातृ व नवजात मृत्यु दर में कमी आई है. इसके लिए चार्म और सेव द चिल्ड्रेन की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है. डॉ. पूर्वे ने आशा, आंगनबाड़ी और एएनएम सेविकाओं का आह्वान किया कि एमएनसीएचएन प्रोजेक्ट के तहत चार्म और सेव द चिल्ड्रेन ने अपने प्रयासों से जो आधार तैयार किया है, उसका स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं में गुणात्मक तब्दीली लाने में मदद मिलेगी. प्रोजेक्ट की उपलब्धियों और अनुभवों पर चर्चा करते हुए चार्म के कार्यकारी निदेशक डॉ. शकील ने कहा कि देश का भविष्य भले ही बच्चों के हाथ में सुरक्षित हो, मगर एक सच यह है कि देश भर में प्रतिदिन हजारों बच्चे असमय मौत के शिकार हो रहे हैं. थोड़ी सी सावधानी बरत कर इन मौतों को टाला जा सकता है. राज्य सरकार की ओर से कई योजनाओं को जमीन पर उतारा गया है. बच्चों के प्रतिरक्षण क्षमता को बढ़ाने के लिए टीकाकरण को प्राथमिकता दी गयी है. रीगा प्रखंड के 22 गांवों में कार्यक्रमउन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में रीगा प्रखंड के कुसमारी, बभनगामा, रेवासी, सिराही, पकड़ी, मठवा, अन्हारी और महेशिया समेत सात पंचायतों के 22 गांवों में एमएनसीएचएन कार्यक्रम की शुरुआत की गयी थी. कार्यक्रम को संस्था के अमरजीत कुमार सिन्हा, मो. आजम खां, आमोद झा, डॉ. केके झा समेत कई लोगों ने संबोधित किया. मौके पर मनोज कुमार, कमल कुमार, इरशाद अहमद समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रतिरक्षण क्षमता बढ़ाने को टीकाकरण को प्राथमिकता
प्रतिरक्षण क्षमता बढ़ाने को टीकाकरण को प्राथमिकता फोटो-9 कार्यशाला में उपस्थित अतिथि व अन्यचार्म और सेव द चिल्ड्रेन के तत्वावधान में कार्यशालाडॉ. पूर्वे ने कहा, रीगा में मातृ व नवजात मृत्यु दर में कमीसीतामढ़ी. सेंटर फॉर हेल्थ एंड रिसोर्स मैनेजमेंट(चार्म) और सेव द चिल्ड्रेन द्वारा रीगा प्रखंड के सात पंचायतों में संचालित एमएनसीएचएन प्रोजेक्ट के […]
