मलंगवा में फायरिंग व लाठी चार्ज, डेढ़ दर्जन लोग घायल

सीतामढ़ी/सोनबरसा : सीमावर्ती सर्लाही जिले के मलंगवा शहर में बुधवार को पुलिस व आंदोलनकारियों के बीच झड़प में डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. स्थिति पर नियंत्रण के लिए देर शाम पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें छह के पैर, जंघा व हाथ में गोली लगी है. इनमें गम्हरिया निवासी राम भजन यादव व […]

सीतामढ़ी/सोनबरसा : सीमावर्ती सर्लाही जिले के मलंगवा शहर में बुधवार को पुलिस व आंदोलनकारियों के बीच झड़प में डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये.

स्थिति पर नियंत्रण के लिए देर शाम पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें छह के पैर, जंघा व हाथ में गोली लगी है. इनमें गम्हरिया निवासी राम भजन यादव व मलंगवा नगरपालिका वार्ड संख्या-13 निवासी अब्बास मंसूरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भरती कराया गया है. वहीं शिवसागर चौक पर दोपहर बाद पुलिस लाठीचार्ज किया,

जिसमें रवि कुमार, अभिषेक कुमार, आलम मंसूरी, रंजीत कुमार ठाकुर व सूरज कुमार समेत अन्य घायल हो गये. उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भरती कराया गया. इनमें दो को बेहतर उपचार के लिए सीतामढ़ी रेफर किया गया है.

सांसद जंगीलाल राय के नेतृत्व में संयुक्त लोकतांत्रिक मधेसी मोरचा के सैकड़ों कार्यकर्ता सुबह से ही शिवसागर चौक पर जमे थे. भीड़ संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के जिलाध्यक्ष शेष पेज 15 पर
मलंगवा में फायरिंग
अशोक यादव की रिहाई की मांग कर रही थी.
चौक-चौराहों पर अतिरिक्त बल तैनात
भीड़ में बच्चे के साथ महिलाओं की भी अच्छी खासी संख्या थी. सर्लाही के डीएसपी रमेश खरका ने बताया कि हिंसक भीड़ की ओर से पुलिस पर रोड़ेबाजी की गयी. जवाब में पुलिस की ओर से पहले आंसू गैस के गोले छोड़े गये फिर हवाइ फायरिंग की गयी. शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए शहर के प्रमुख-चौक चौराहों पर अतिरिक्त बल की तैनाती की गयी है.
सरकारी कार्यालय में आगजनी व तोड़फोड़
उधर प्रदर्शनकारियों ने शहर के खानेपानी (पीएचइडी) व सिंचाइ कार्यालय में तोड़फोड़ के बाद आगजनी की. आगजनी से फर्नीचर, जरूरी कागजात समेत कई महत्वपूर्ण अभिलेख जल कर राख हो गये. सांसद जंगीलाल राय, भाग्य नारायण यादव, कृष्णदेव यादव, प्रमोद साह, कौशल यादव समेत अन्य ने बताया कि जब तक अशोक यादव की रिहाई नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. पूरे दिन शहर में जुलूस व प्रदर्शन होता रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >