खुले में शौच करनेवालों को देख अब बजेगी सीटी

समिति के सदस्य ऐसे लोगों का नाम करेंगे सार्वजनिक प्रयोग के लिए जिले के चार पंचायत चिह्नित डीएम आज करेंगे चिह्नित पंचायत का निरीक्षण डुमरा : सावधान ! अब खुले में शौच करने वालों के लिए खतरे की घंटी बजने वाली है. वातावरण को प्रदूषित करने वालों का नाम सार्वजनिक करने की तैयारी विभाग कर […]

समिति के सदस्य ऐसे लोगों का नाम करेंगे सार्वजनिक

प्रयोग के लिए जिले के चार पंचायत चिह्नित
डीएम आज करेंगे चिह्नित पंचायत का निरीक्षण
डुमरा : सावधान ! अब खुले में शौच करने वालों के लिए खतरे की घंटी बजने वाली है. वातावरण को प्रदूषित करने वालों का नाम सार्वजनिक करने की तैयारी विभाग कर रही है. तत्काल जिले के चार पंचायत को खुले में शौच की कुप्रथा से मुक्त कराने के लिए पंचायत स्तर पर स्वच्छता समिति जागरूकता की कमान संभालेगी.
इसके लिए जो भी लोग गांव के खेत व सड़क किनारे शौच करते पाएंगे, समिति के सदस्य ऐसे व्यक्ति का नाम लिख कर उसे सार्वजनिक करने का काम करेंगी. इसके लिए जो भी लोग गांव के खेत व सड़क किनारे शौच करते देखे जायेंगे, समिति सदस्य उसी क्षण सीटी बजा कर लोगों को यह संकेत देंगे कि इस कुप्रथा को बढ़ावा देने किस परिवार के सदस्य की सहभागिता है.
उक्त प्रयोग खगड़िया जिले गे गोगड़ी प्रखंड स्थित रामपुर पंचायत के तर्ज पर किया जाएगा. उल्लेखनीय है कि रामपुर पंचायत बिहार का पहला ऐसा पंचायत है, जो पूरी तरह से खुले में शौच की प्रथा पर पाबंदी लगा है.
क्या है लाभ
इस योजना के तहत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए सभी बीपीएल व चिह्नित एपीएल परिवारों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 12 हजार रुपये खाते के माध्यम से दिया जाता है.
वहीं समुदाय द्वारा रख-रखाव व सहमति प्रत्र के साथ-साथ 20 हजार रुपये अंशदान उपलब्ध कराने पर दो लाख की लागत से सामुदायिक शौचालय निर्माण कराने का प्रावधान है. इस प्रयोग को सफल बनाने में पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता केडी दिसवा व समन्वयक प्रदीप कुमार की भूमिका अहम होगी.
वर्तमान डीएम के कार्यकाल में मिला था दर्जा
उक्त प्रयोग सीतामढ़ी में पूरी तरह सफल होने की पूरी संभावना व्यक्त की जा रही है. कारण है कि रामपुर पंचायत को यह दर्जा सीतामढ़ी के वर्तमान डीएम राजीव रौशन के कार्यकाल में मिला था. श्री रौशन उस वक्त खगड़िया के डीएम थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >