चार घंटे विलंब पर लगा 36 हजार जुर्माना

चार घंटे विलंब पर लगा 36 हजार जुर्माना फोटो-11 सीतामढ़ी. स्थानीय रेलवे स्टेशन के रैक यार्ड पर मालगाड़ी से खाद्यान्न अन लोड करने में महज चार घंटे विलंब होने पर रेलवे ने एफसीआइ व एसएफसी समेत तीन विभागों पर कुल 35 हजार 800 रुपये जुर्माना ठोका है. माल अधीक्षक एकनाथ झा ने बताया कि 21 […]

चार घंटे विलंब पर लगा 36 हजार जुर्माना फोटो-11 सीतामढ़ी. स्थानीय रेलवे स्टेशन के रैक यार्ड पर मालगाड़ी से खाद्यान्न अन लोड करने में महज चार घंटे विलंब होने पर रेलवे ने एफसीआइ व एसएफसी समेत तीन विभागों पर कुल 35 हजार 800 रुपये जुर्माना ठोका है. माल अधीक्षक एकनाथ झा ने बताया कि 21 दिसंबर को 4:30 बजे पंजाब से एक रैक चावल आया. चावल को 22 दिसंबर की सुबह 11:30 बजे तक अन लोड कर लेना था, पर खाद्यान्न का उठाव करने में चार घंटा का विलंब होने पर विभाग द्वारा जुर्माना लगाया गया है. बताया कि मालगाड़ी के 58 गाड़ी में 66 हजार बोरा चावल था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >