डंपर की चोरी, प्राथमिकी

डंपर की चोरी, प्राथमिकी सुरसंड. थाना क्षेत्र के बनौली गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप से अज्ञात चोरों ने सड़क किनारे खड़ी डंपर चोरी कर ली. इस संबंध में डंपर मालिक चोरौत निवासी शंभु प्रसाद ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार, चालक चोरौत प्रखंड के हरपुर निवासी संजय कुमार शर्मा 18 […]

डंपर की चोरी, प्राथमिकी सुरसंड. थाना क्षेत्र के बनौली गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप से अज्ञात चोरों ने सड़क किनारे खड़ी डंपर चोरी कर ली. इस संबंध में डंपर मालिक चोरौत निवासी शंभु प्रसाद ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार, चालक चोरौत प्रखंड के हरपुर निवासी संजय कुमार शर्मा 18 दिसंबर की रात पेट्रोल पंप के समीप एनएच 104 के किनारे डंपर(बीआर 01जीबी 3667) खड़ी कर बरामदे पर सोने चला गया. सुबह जब जगा तो देखा डंपर गायब है. बताया जाता है कि चालक बनौली गांव निवासी राकेश तिवारी के परिहार थाना अंतर्गत बराही गांव स्थित चिमनी में कोयला गिरा कर लौटा था. चालक ने भी बताया है कि वह डंपर को सड़क किनारे खड़ी करने के बाद वह राकेश तिवारी के घर के बरामदे पर हीं सो गया था. काफी खोजबीन करने के बाद भी डंपर का कुछ पता नहीं चला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >