आश्वासन के बाद अनशन समाप्त फोटो-10 मौके पर मौजूद प्रमुख, बीडीओ व अन्य बैरगनिया. प्रखंड कार्यालय परिसर में 21 दिसंबर से अनशन पर बैठे विकास मित्र बिगन बैठा का अनशन बुधवार को समाप्त हो गया. प्रखंड प्रमुख नीलम जायसवाल ने श्री बैठा को जूस पिला कर उनका अनशन समाप्त कराया. डीएम राजीव रौशन ने श्री बैठा से दूरभाष पर बात की थी. उसके बाद प्रमुख, बीडीओ आशुतोष आनंद व थानाध्यक्ष संजीव कुमार मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मांगों से वरीय अधिकारियों को अवगत कराया जायेगा. बता दें कि गत माह श्री बैठा के मकान के ऊपर से बिजली का तार ले जाया जा रहा था. इसका विरोध करने पर विभागीय अभियंता द्वारा गाली-गलौज की गयी थी. बाद में दोनों गुटों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. सदर डीएसपी ने अनुसंधान में बीगन बैठा के मुकदमे को झूठा एवं बीगन पर किये गये मुकदमे को सच करार दिया था. इसी के विरोध में बीगन बैठा ने अनशन शुरू किया था. मौके पर प्रखंड लोजपा अध्यक्ष जगदीश रमण, रूदल राम, संजय बैठा, पूर्व प्रमुख देवी प्रसाद चौधरी, राम स्वार्थ बैठा व गोनौर दास समेत अन्य मौजूद थे.
आश्वासन के बाद अनशन समाप्त
आश्वासन के बाद अनशन समाप्त फोटो-10 मौके पर मौजूद प्रमुख, बीडीओ व अन्य बैरगनिया. प्रखंड कार्यालय परिसर में 21 दिसंबर से अनशन पर बैठे विकास मित्र बिगन बैठा का अनशन बुधवार को समाप्त हो गया. प्रखंड प्रमुख नीलम जायसवाल ने श्री बैठा को जूस पिला कर उनका अनशन समाप्त कराया. डीएम राजीव रौशन ने श्री […]
