आशा कार्यकर्ताओं को मिले निर्धारित वेतनमान सीतामढ़ी. आशा कार्यकर्ता संघ की जिलाध्यक्ष अनिता देवी ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को आवेदन भेज कर आशा कार्यकर्ताओं के वेतन अथवा मानदेय को निर्धारित करने की मांग की है. आवेदन में कहा है कि पूर्व में सौंपे गये आशा कार्यकर्ताओं के पांच सूत्री मांग पत्र पर अब तक कोई विचार नहीं किया गया है. आशा कार्यकर्ताओं की ओर से मुख्यमंत्री से नियमित करने, वेतन का निर्धारण, एएनएम की नियुक्ति में आशा कार्यकर्ताओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने, सरकार के पूर्व आश्वासन के अनुसार सभी आशा कार्यकर्ताओं को इंदिरा आवास एवं शौचालय मुहैया कराने तथा पोलियो कार्य जैसे अतिरिक्त कार्य के लिए सरकार द्वारा निर्धारित दैनिक मजदूरी के आधार पर भुगतान करने की मांग की गयी थी. जिलाध्यक्ष ने कहा है कि बड़े दुर्भाग्य की बात है कि दशहरा, दीपावली, छठ, ईद जैसे पर्वों में भी इनको भुगतान नहीं मिलता है. प्रोत्साहन राशि के लिए इन्हें दोहन का शिकार होना पड़ता है.
आशा कार्यकर्ताओं को मिले नर्धिारित वेतनमान
आशा कार्यकर्ताओं को मिले निर्धारित वेतनमान सीतामढ़ी. आशा कार्यकर्ता संघ की जिलाध्यक्ष अनिता देवी ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को आवेदन भेज कर आशा कार्यकर्ताओं के वेतन अथवा मानदेय को निर्धारित करने की मांग की है. आवेदन में कहा है कि पूर्व में सौंपे गये आशा कार्यकर्ताओं के पांच सूत्री मांग पत्र पर अब तक […]
