आवास नर्मिाण जांच को टीम गठित

आवास निर्माण जांच को टीम गठित बेलसंड. नगर पंचायत क्षेत्र में आवास निर्माण योजना समेत अन्य योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायत पर प्रभात खबर में छपी खबर पर संज्ञान लेते हुए एसडीओ सुधीर कुमार ने एक जांच टीम का गठन किया है. एसडीओ की ओर से निर्गत पत्र में यह निर्देशित किया गया कि जांच […]

आवास निर्माण जांच को टीम गठित बेलसंड. नगर पंचायत क्षेत्र में आवास निर्माण योजना समेत अन्य योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायत पर प्रभात खबर में छपी खबर पर संज्ञान लेते हुए एसडीओ सुधीर कुमार ने एक जांच टीम का गठन किया है. एसडीओ की ओर से निर्गत पत्र में यह निर्देशित किया गया कि जांच टीम में शामिल अधिकारी 28 दिसंबर तक जांच प्रतिवेदन समर्पित करें. जांच टीम में कार्यपालक दंडाधिकारी, प्रभारी अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, बीडीओ बेलसंड, बीडीओ परसौनी, सीओ बेलसंड, सीओ परसौनी, प्रखंड सहकारिता प्रसाद पदाधिकारी, बीएओ बेलसंड, एमओ बेलसंड, सीआई बेलसंड, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी परसानी व बीएओ परसौनी शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >