चावल समाप्त होने से पूर्व सूचित करें : प्रभारी बोखड़ा. प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय भरौन व मध्य विद्यालय उर्दू, बोखड़ा में विगत कई दिनों से चावल के अभाव में एमडीएम बंद था. ग्रामीणों की शिकायत पर प्रभात खबर की पड़ताल के बाद सोमवार को प्रकाशित खबर से एमडीएम प्रभारी हरकत में आये और उक्त विद्यालयों में शीघ्र चावल उपलब्ध करा दिया गया. प्राथमिक विद्यालय, भरौन के प्रधान शिक्षक अब्दुल सलाम ने बताया कि खबर का ही असर रहा कि एमडीएम प्रभारी स्वयं चावल लेकर स्कूल में पहुंच गये. इधर, एमडीएम प्रभारी नौशाद ने बताया कि सभी प्रधान शिक्षकों को पूर्व में ही निर्देशित किया जा चुका है कि चावल समाप्त होने से पूर्व सूचित करें. ऐसा करने से चावल के अभाव में कभी एमडीएम बंद नहीं होगा.
चावल समाप्त होने से पूर्व सूचित करें : प्रभारी
चावल समाप्त होने से पूर्व सूचित करें : प्रभारी बोखड़ा. प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय भरौन व मध्य विद्यालय उर्दू, बोखड़ा में विगत कई दिनों से चावल के अभाव में एमडीएम बंद था. ग्रामीणों की शिकायत पर प्रभात खबर की पड़ताल के बाद सोमवार को प्रकाशित खबर से एमडीएम प्रभारी हरकत में आये और उक्त विद्यालयों […]
