जीरो टिलेज से खेती पर अधिक उपज

जीरो टिलेज से खेती पर अधिक उपज फोटो-1 बुआइ कराते किसान चोरौत. प्रखंड के बरमा व पुरांडी में किसान बिंदेश्वर राय, उपेंद्र पंजियार व पार्वती देवी सहित कई अन्य किसानों ने जीरो टिलेज से अपने खेतों में गेहूं की बुआइ करायी. मौके पर बीएओ उमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि जीरो टिलेज से गेहूं की […]

जीरो टिलेज से खेती पर अधिक उपज फोटो-1 बुआइ कराते किसान चोरौत. प्रखंड के बरमा व पुरांडी में किसान बिंदेश्वर राय, उपेंद्र पंजियार व पार्वती देवी सहित कई अन्य किसानों ने जीरो टिलेज से अपने खेतों में गेहूं की बुआइ करायी. मौके पर बीएओ उमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि जीरो टिलेज से गेहूं की बुआइ कर खेती करने से लागत व समय की तो बचत होती ही है उपज भी अधिक होती है. किसानों में परंपरागत तरीके से खेती करने की जो भावना बनी हुई है, उसमें लागत अधिक होती है और उपज भी उस हिसाब से नहीं हो पाती है. मौके पर किसान सलाहकार संजीव कुमार, रामेश्वर पंजियार, लक्ष्मण पंजियार व मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद हाथी समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >