डुमरा : आसन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गयी हैं. अधिकारी चुनाव की तैयारी में लग गये हैं. कल तक मतदाता सूची की तैयारी में लगे रहे अधिकारी अब सीटों के आरक्षण पर माथापच्ची कर रहे हैं. पंचायती राज विभाग के दिशा-निर्देश के आलोक में आरक्षण की कार्रवाई की जा रही है.
पंचायत चुनाव : आरक्षण को लेकर कवायद तेज
डुमरा : आसन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गयी हैं. अधिकारी चुनाव की तैयारी में लग गये हैं. कल तक मतदाता सूची की तैयारी में लगे रहे अधिकारी अब सीटों के आरक्षण पर माथापच्ची कर रहे हैं. पंचायती राज विभाग के दिशा-निर्देश के आलोक में आरक्षण की कार्रवाई की जा रही […]

जिप अध्यक्ष पद का भी आरक्षण
जिला परिषद के अध्यक्ष पद को भी आरक्षित किया जाना है. हालांकि इसकी कार्रवाई जिला स्तर से नहीं होगी. राज्य निर्वाचन आयोग अपने स्तर से ही जिप अध्यक्ष के पद को आरक्षित करेगी. वहीं, जिला
पार्षद के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग व अन्य कोटि के महिलाओं के सीटों का आरक्षण जिला स्तर पर होगा. वह भी जनसंख्या के
आधार पर.
इन पदों पर आरक्षण लागू नहीं
सरकार ने कहा है कि पंचायत चुनाव में उप मुखिया, उप सरपंच, उप प्रमुख, जिप
उपाध्यक्ष आदि के पदों पर आरक्षण लागू नहीं होगा. इन सभी पदों पर अप्रत्यक्ष तरीके से निर्वाचन कराया जाएगा. वहीं मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, सरपंच, पंच व पंचायत सदस्य आदि छह पदों के लिए प्रत्यक्ष रूप से चुनाव कराया जाएगा.