जमीनी विवाद में दंपति घायल सीतामढ़ी. बथनाहा थाना क्षेत्र के कोइली गांव में जमीनी विवाद को लेकर मंगलवार को एक दंपति को लाठी-डंडे व धारदार हथियार से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. घायल दंपति नवीन सिंह व रीना देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. नगर थाना की पुलिस ने पीड़ित दंपत्ति का फर्द बयान दर्ज किया है, जिसमें गांव के ही जगदीश सिंह, गौतम कुमार, राजू कुमार व रामनरेश सिंह को आरोपित किया है. बताया है कि विवादित जमीन पर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है.
जमीनी विवाद में दंपति घायल
जमीनी विवाद में दंपति घायल सीतामढ़ी. बथनाहा थाना क्षेत्र के कोइली गांव में जमीनी विवाद को लेकर मंगलवार को एक दंपति को लाठी-डंडे व धारदार हथियार से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. घायल दंपति नवीन सिंह व रीना देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. नगर […]
