बीडीओ बोले, गुरुवार को करेंगे जनता दरबार

बीडीओ बोले, गुरुवार को करेंगे जनता दरबार पुपरी. प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को जनता दरबार नहीं लगाया गया. बीडीओ भी मुख्यालय में नहीं थे. मोबाइल पर संपर्क करने पर बीडीओ विनीत कुमार सिन्हा ने बताया कि वे पंचायत चुनाव के काम से पटना में हैं. जनता दरबार के संबंध में बताया कि गुरुवार को आयोजन […]

बीडीओ बोले, गुरुवार को करेंगे जनता दरबार पुपरी. प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को जनता दरबार नहीं लगाया गया. बीडीओ भी मुख्यालय में नहीं थे. मोबाइल पर संपर्क करने पर बीडीओ विनीत कुमार सिन्हा ने बताया कि वे पंचायत चुनाव के काम से पटना में हैं. जनता दरबार के संबंध में बताया कि गुरुवार को आयोजन किया जायेगा. बैरगनिया में जनता दरबार नहीं फोटो-20 बीडीओ का बंद कक्ष बैरगनिया. प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ आशुतोष आनंद के नहीं रहने के चलते जनता दरबार नहीं लगा. नंदवारा के रंजीत पासवान व मुसाचक के रमेश यादव समेत अन्य लोग प्रखंड कार्यालय से बैरंग लौट गये. वे लोग दाखिल-खारिज नहीं होने की शिकायत करने आये थे. चोरौत में मात्र दो आवेदक आये फोटो- 22 अंचल में लगा जनता दरबार चोरौत. प्रखंड सह अंचल कार्यालय में जनता दरबार लगाया गया. मात्र दो आवेदक पहुंच सके. एक ने सामुदायिक भवन के निर्माण में बाधा उत्पन्न करने तो दूसरे ने आग लगने से हुई क्षति को ले अनुदान का आवेदन दिया. दोनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया. मौके पर सीओ राजेंद्र पाठक, बीएओ उमेश प्रसाद सिंह व कर्मी अशोक सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >