फरजी रसीद : 9134 किसान डीजल अनुदान से वंचित

फरजी रसीद : 9134 किसान डीजल अनुदान से वंचित डीजल अनुदान के लिए पेट्रोल पंप का रसीद होना जरूरीसबसे कम आवेदनों की स्वीकृति पुरनहिया में प्रतिनिधि, शिवहर. जिले में खरीफ फसल को लेकर डिजल अनुदान वितरण का कार्य जहां अतिंम चरण में है. वही रबी फसल के लिए आवेदान लेने की प्रक्रिया जारी है. वही […]

फरजी रसीद : 9134 किसान डीजल अनुदान से वंचित डीजल अनुदान के लिए पेट्रोल पंप का रसीद होना जरूरीसबसे कम आवेदनों की स्वीकृति पुरनहिया में प्रतिनिधि, शिवहर. जिले में खरीफ फसल को लेकर डिजल अनुदान वितरण का कार्य जहां अतिंम चरण में है. वही रबी फसल के लिए आवेदान लेने की प्रक्रिया जारी है. वही जदयू के वरीय नेता बीस सूत्री उपाध्यक्ष हरिद्वार राय पटेल का कहना है कि किसानों ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान बताया कि खरीफ फसल का ही डीजल अनुदान नहीं मिला है. विभागीय पेंच में कई किसान डीजल अनुदान से आज भी वंचित हैं. कहा कि सरकार का निर्देश है कि समय पर किसानों को डीजल अनुदान मिले. लेकिन गतिशीलता में अक्सर कमी देखी जाती है. इधर कृषि विभाग के कृषि निरीक्षक जयनारयण झा व बीडीओ की मानें तो किसानों के खाते में आर टीजीएस करने के लिए सारी प्रक्रिया पूरी कर बैंक को भेज दिया गया है. भुगतान अंतिम चरण में है. शिवहर बीडीओ चंद्रशेखर प्रसाद ने कहा कि जिनका आइएफएससी कोड किसी कारण से गलत अंकित हो गया था. उनका ही भुगतान लंबित रह गया. हालांकि इस दिशा में सुधार कर वितरण का रास्ता साफ कर दिया गया है. साथ ही पेट्रोल पंप से रसीद सत्यापन में जिनका रसीद फरजी होने के कारण खारिज हो गया. उनको डीजल अनुदान नहीं मिल सका है. वैसे ही किसान वितरण नहीं होने की बात कह रहे हैं. आवेदन 21765 स्वीकृत मात्र 12631जिले में खरीफ के लिए कुल 21765 आवेदन प्राप्त किये गये. इसमें मात्र 12631 आवेदनों की स्वीकृति दी गयी. शेष 9134 आवेदन विभागीय पेंच में उलझा हुआ है. वही कुल प्राप्त आबंटन सामान्य वर्ग में 11641820 में से 10275728 की राशि बैंक से निकासी की गयी. उक्त सभी राशि वितरित कर दी गयी है. उक्त राशि 34252 एकड़ रकवा के सिंचाइ के लिए दी गयी है. सामान्य वर्ग में सबसे कम आवेदनों की स्वीकृति पुरनहिया में दी गयी. यहां कुल आवेदन 4890 प्राप्त किये गये, जिसमें मात्र 726 आवेदनों को स्वीकृति दी गयी. जो विभागीय कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है. बीडीओ मो. रइसुद्दीन खां ने बताया कि इस संबंध में जो आवेदन प्राप्त हुआ था. इसके लिए प्राप्त रसीद पेट्रोल पंप से जांच के दौरान फरजी पाया गया था. इसलिए सही पाये गये मात्र 726 आवेदनों को स्वीकृति दी गयी है. इधर शिवहर प्रखंड में प्राप्त 3572 आवेदन के विरूद्ध 2755 आवेदन, पिपराही में कुल प्राप्त 3905 आवेदनों के विरूद्ध 2541 आवेदन, तरिायानी प्रखंड में 6393 आवेदन के विरूद्ध मात्र 3657 आवेदनों को स्वीकृति दी गई. डुमरी कटसरी प्रखंड में कुल 3005 आवेदनों के विरूद्ध 2952 आवेदनों को स्वीकृति दी गयी.अनुसूचित जाति का 28 आवेदन अस्वीकृतजिले में अनुसूचित जाति मद में डीजल अनुदान के लिए खरीफ फसल के लिए 2265300 रुपये आबंटित किया गया. इसमें 77724 रुपये की कोषागार निकासी कर उसे वितरित किया गया. इसके अंतर्गत कुल 201 किसानों ने आवेदन दिया था. जिसमें से 28 का आवेदन खारिज हो गया. 173 किसानों के बीच 77724 की राशि वितरित की गयी है. अनुसूचित जनजाति मद में 186880 रुपये की राशि आबंटित की गई. लेकिन इस मद में एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हो सका. कारण कि अनुसूचित जनजाति का एक भी लाभुक जिला में मौजूद नहीं है.रबी के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारीजिले के पांचों प्रखंडों में डीजल अनुदान की राशि आबंटित कर दी गयी है. जिसके बाद आवेदन लेने की प्रक्रिया जारी है. शिवहर बीएओ गोपाल शंकर पाठक ने बताया कि 12 लाख आबंटन प्राप्त हो गया है. वही तरियानी बीएओ चंद्रप्रकाश मिश्र ने बताया कि प्रखंड में 14 लाख का आबंटन रबी के डीजल अनुदान के लिए प्राप्त है. डुमरी कटसरी बीएओ मुनेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि इस प्रखंड में 8 लाख 36 हजार का आबंटन प्राप्त हो गया है. पिपराही बीएओ जयप्रकाश झा का फोन बंद पाया गया. हालांकि नाजीर ने बताया कि 12 लाख 800 का आबंटन प्राप्त हुआ है. डुमरी कटसरी बीइओ ने बताया कि रबी डीजल अनुदान के लिए दिसंबर 2015 का पेट्रोल पंप रसीद होना आवश्यक है. जिसका सत्यापन पेट्रोल पंप से किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >