गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर शुरू सीतामढ़ी. डुमरा बीडीओ के निर्देश के आलोक में सोमवार को स्थानीय प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, मील टोला बसवरिया, मेहसौल पश्चिमी में सघन सहभागिता कार्यक्रम दो के तहत चार दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ की गयी. कार्यक्रम में मनरेगा पीओ रंजीत कुमार, जीविका के सामुदायिक समन्वयक विजय प्रताप के अलावा साक्षर भारत मिशन के प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक रामप्रीत राम व केआरपी शैल देवी ने संयुक्त रूप से प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण के दौरान आंगनबाड़ी सेविका, ग्रामीण आवास सहायक, किसान सलाहकार, साक्षर प्रेरकों को ई राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, पारिवारिक सर्वेक्षण करने व नजरी नक्सा बनाने का गुर सिखाया गया. मौके पर रामपुकार ठाकुर, राम पदार्थ झा, अनिल कुमार, संजू कुमारी, गुलिस्ता बानो, जीविका सीएम पूनम चौधरी व कविता समेत अन्य मौजूद थे.
गैर आवासीय प्रशक्षिण शिविर शुरू
गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर शुरू सीतामढ़ी. डुमरा बीडीओ के निर्देश के आलोक में सोमवार को स्थानीय प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, मील टोला बसवरिया, मेहसौल पश्चिमी में सघन सहभागिता कार्यक्रम दो के तहत चार दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ की गयी. कार्यक्रम में मनरेगा पीओ रंजीत कुमार, जीविका के सामुदायिक समन्वयक विजय प्रताप के अलावा […]
