भूमिहिन परिवारों को जमीन उपलब्ध कराने का नर्दिेश

भूमिहिन परिवारों को जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश फोटो नंबर- 16, 17 बैठक करते डीएम व मौजूद अधिकारीगणडुमरा. समाहरणालय में सोमवार को अंचलाधिकारियों की एक समीक्षात्मक बैठक डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान अभियान बसेरा, भूमि उपलब्धता, दाखिल खारिज, एलपीसी व विभिन्न प्रमाणपत्रों के निष्पादन की समीक्षा की गयी. डीएम ने अंचलाधिकारियों […]

भूमिहिन परिवारों को जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश फोटो नंबर- 16, 17 बैठक करते डीएम व मौजूद अधिकारीगणडुमरा. समाहरणालय में सोमवार को अंचलाधिकारियों की एक समीक्षात्मक बैठक डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान अभियान बसेरा, भूमि उपलब्धता, दाखिल खारिज, एलपीसी व विभिन्न प्रमाणपत्रों के निष्पादन की समीक्षा की गयी. डीएम ने अंचलाधिकारियों को सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिये भूमि की शतप्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. साथ ही भूमिहिन परिवारों को अभियान बसेरा के तहत भूमि उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया.दो सीओ के वेतन पर रोकआरटीपीएस के तहत दाखिल-खारिज, एलपीसी, आय, आवासीय व जाति प्रमाणपत्रों से संबधित आवेदनों के निष्पादनों में डुमरा का 58.23 व परिहार का 73.96 प्रतिशत उपलब्धि पर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए दोनों सीओ के वेतन भुगतान पर रोक लगाने का आदेश दिया. बताते चलें कि उक्त आवेदनों के निष्पादनों में नानपुर 96.11 प्रतिशत, तो मेजरगंज 95.06 प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति किया है. इसी तरह चोरौत 94.87, परसौनी 93.92, बाजपट्टी 88.31, सोनबरसा 83.25, सुप्पी 86.16, बेलसंड 83.71, सुरसंड 87.15, रीगा 88.28, बोखड़ा 92.60, बैरगनिया 91.08, रुन्नीसैदपुर 81.55, पुपरी 90.78 व बथनाहा 82.57 प्रतिशत आवेदनों का निष्पादन किया है. बैठक में अपर समाहर्ता डीएन मंडल समेत सभी एसडीओ, डीसीएलआर व सीओ शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >