बैठक में पंचायत सचिवों को दिया नर्दिेश

बैठक में पंचायत सचिवों को दिया निर्देश पुपरी. प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन के सभागार में बीडीओ विनित कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में पंचायत सचिवों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए बीडीओ द्वारा पंचायत सचिवों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. पंचायत सचिवों को दो दिनों के […]

बैठक में पंचायत सचिवों को दिया निर्देश पुपरी. प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन के सभागार में बीडीओ विनित कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में पंचायत सचिवों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए बीडीओ द्वारा पंचायत सचिवों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. पंचायत सचिवों को दो दिनों के अंदर राशन-केरोसिन कूपन का वितरण कर प्रतिवेदन देने , तीन दिनों के अंदर ई पेंशन की सारी प्रक्रिया पूरी करने, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र की मासिक प्रतिवेदन देने समेत अन्य निर्देश दिया गया. बताया कि भिठ्ठा धरमपुर पंचायत के पंचायत सचिव उपेंद्र चौधरी द्वारा स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देने पर कार्रवाई हेतु समाहर्ता को प्रतिवेदन भेजा जा रहा है. बैठक में पंचायत सचिव उमेश कुमार गुप्ता को छोड़ सभी पंचायत सचिव मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >