शाखा प्रबंधक नहीं दे रहे ऋण, डीएम से शिकायत

शाखा प्रबंधक नहीं दे रहे ऋण, डीएम से शिकायत पुपरी. प्रखंड के भिट्ठा धरमपुर पंचायत के दर्जनों लोगों ने संयुक्त रूप से डीएम को आवेदन देकर बैंक ऑफ इंडिया के भिट्ठा शाखा प्रबंधक पर अवैध राशि मांगने की मांग करने व नहीं देने पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है. कहा है कि वे लोग […]

शाखा प्रबंधक नहीं दे रहे ऋण, डीएम से शिकायत पुपरी. प्रखंड के भिट्ठा धरमपुर पंचायत के दर्जनों लोगों ने संयुक्त रूप से डीएम को आवेदन देकर बैंक ऑफ इंडिया के भिट्ठा शाखा प्रबंधक पर अवैध राशि मांगने की मांग करने व नहीं देने पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है. कहा है कि वे लोग दुधारू मवेशी पालन के लिए एक वर्ष पूर्व गव्य विकास योजना के तहत ऋण के लिए आवेदन दिया था. आवेदन देने के बाद वे लोग पटना जाकर ट्रेनिंग भी किए. बाद में आवेदन को ऋण के लिए बैंक ऑफ इंडिया के भिट्ठा शाखा को भेज दिया गया. विगत जनवरी माह से ऋण के लिए लोग शाखा का चक्कर लगा रहें हैं, पर शाखा प्रबंधक के लापरवाही के कारण ऋण मुहैया नहीं हो पा रहा है. प्रबंधक द्वारा 10 फीसदी अग्रिम राशि की मांग की गयी, इनकार करने पर दुर्व्यवहार किया गया. आवेदन देने वालों में शैल देवी, प्रभु राम, शिबू दास व राकेश राय समेत अन्य शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >