कृषि विज्ञान केंद्र पर मृदा पखवाड़ा का आयोजन फोटो- 1 दीप प्रज्वलित करते अतिथि, 2 मौजूद किसान व अन्य किसानों को दी गयी मिट्टी में मौजूद पोषक तत्वों की जानकारी पुपरी. कृषि विज्ञान केंद्र, सीतामढ़ी के प्रशासनिक भवन में मृदा पखवाड़ा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन कॉऑपरेटिव बैंक, सीतामढ़ी के अध्यक्ष पंकज ठाकुर, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक, मुजफ्फरपुर, इफको के प्रबंधक व कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक डाॅ. रामईश्वर प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर इफको के प्रबंधक गिलबर्ट फिलिप ने मृदा स्वास्थ्य पखवाड़ा के उद्देश्य व स्वरूप की विस्तृत जानकारी दी एवं इसको सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने की अपील की. कार्यक्रम समन्वयक डाॅ. प्रसाद ने पैक्स अध्यक्षों को विभिन्न पोषक तत्वों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि फसलों व सब्जियों में पोषक तत्वों का संतुलित प्रयोग काफी आवश्यक है. मिट्टी जांच की आवश्यकता बताया गया कि इसके लिए मृदा जांच आवश्यक है. ताकि मिट्टी स्वस्थ व उपजाऊ हो सके. ऑपरेटिव अध्यक्ष श्री ठाकुर ने इफको द्वारा विभिन्न उर्वरकों के उत्पादन में वृद्धि कैसे हो सकती है, इस पर विस्तृत जानकारी दिया. बताया कि इफको द्वारा देश ही नहीं विदेशों में भी उर्वरक उत्पादन में वृद्धि का कार्य कारखाने लगा कर किया जा रहा है. श्री बीके सिंह ने मिट्टी को स्वस्थ रखने के विभिन्न पहलुओं कार्बनिक खेती, जैविक खेती, वर्मी कंपोस्ट उत्पादन, संतुलित पोषण प्रबंधन, बेहतर फसल चक्र एवं समेकित खेती पर जागरूकता लाने की बात कही. पशु चिकित्सक वैज्ञानिक डा किंकर कुमार ने बेहतर पशुपालन करने की वैज्ञानिक सलाह दी, जिससे दूध एवं कंपोस्ट का उत्पादन साथ-साथ हो सके. स्वस्थ मिट्टी से बेहतर उत्पादन उद्यान वैज्ञानिक मनोहर पंजीकार ने स्वस्थ मिट्टी से बेहतर सब्जी उत्पादन के तरीके, सस्य वैज्ञानिक सच्चिदानंद प्रसाद ने दलहनी एवं तेलहनी फसलों में पोषण प्रबंधन व मत्स्य विशेषज्ञ प्रकाश चंद्र ने बेहतर मत्स्य पालन में पोषक की महत्ता पर प्रकाश डाला. उपाध्यक्ष संतोष कुमार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.
कृषि वज्ञिान केंद्र पर मृदा पखवाड़ा का आयोजन
कृषि विज्ञान केंद्र पर मृदा पखवाड़ा का आयोजन फोटो- 1 दीप प्रज्वलित करते अतिथि, 2 मौजूद किसान व अन्य किसानों को दी गयी मिट्टी में मौजूद पोषक तत्वों की जानकारी पुपरी. कृषि विज्ञान केंद्र, सीतामढ़ी के प्रशासनिक भवन में मृदा पखवाड़ा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन कॉऑपरेटिव बैंक, सीतामढ़ी के अध्यक्ष पंकज ठाकुर, […]
