नये भवन में इलाहाबाद की शाखा स्थानांतरित

नये भवन में इलाहाबाद की शाखा स्थानांतरित फोटो नंबर-26, दीप प्रज्वलित करते चिकित्सकपुपरी. नगर के वार्ड संख्या-10 झझिहट रोड में लक्ष्मी मार्केट परिसर में शनिवार को इलाहाबाद बैंक की पुपरी शाखा का नये भवन में स्थानांतरण किया गया. मालूम हो कि जून 2004 में इलाहाबाद बैंक की यह शाखा खुली थी. विगत ग्यारह वर्षों से […]

नये भवन में इलाहाबाद की शाखा स्थानांतरित फोटो नंबर-26, दीप प्रज्वलित करते चिकित्सकपुपरी. नगर के वार्ड संख्या-10 झझिहट रोड में लक्ष्मी मार्केट परिसर में शनिवार को इलाहाबाद बैंक की पुपरी शाखा का नये भवन में स्थानांतरण किया गया. मालूम हो कि जून 2004 में इलाहाबाद बैंक की यह शाखा खुली थी. विगत ग्यारह वर्षों से पुराना अनुमंडल कार्यालय चौक के समीप वाली उक्त शाखा सेवा प्रदान कर रही थी. यहां पर जगह की कमी के चलते कर्मियों व उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही थी. नये भवन का उद्घाटन मुख्य प्रबंधक एनके सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक द्वय नवल किशोर सिंह, रामाधार ठाकुर व पंकज कुमार ओम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मुख्य प्रबंधक श्री सिंह ने उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का वादा किया. मौके पर शाखा प्रबंधक पियूष डुंगडुंग, पीओ माला कुमारी, सत्येंद्र कुमार, पंकज कुमार, आशुतोष चौधरी, राकेश रंजन, फुलटुन चौधरी, साकेत कुमार, राजीव कर्ण, अजय कुमार, सुजीत कुमार व नवल किशोर चौधरी समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >