शराबबंदी की घोषणा सराहनीय सीतामढ़ी. अल्पसंख्यक एकता मंच की एक बैठक मदनी मुसाफिर खाना में मंच के संस्थापक मो तनवीर अहमद की अध्यक्षता में हुई. बैठक में अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी की घोषणा कर मिसाल कायम किया है. बिहार में शराबबंदी होने से राज्य का विकास एवं मजदूर किसान आम लोगों में ऊर्जा का संचार होगा. शराब से युवा वर्ग पर कुप्रभाव पड़ रहा है. नगर अध्यक्ष जमशैद खान ने कहा कि मुख्यमंत्री की उक्त घोषणा साहसिक कदम है. बैठक में मुन्ना भाई, कमर रेजा नोमान, मो शाकिर हुसैन, मो अरमान अहमद, जुबैर आलम, मो रहमत अली, कमरान खां, मो अब्दुल अंसारी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.
शराबबंदी की घोषणा सराहनीय
शराबबंदी की घोषणा सराहनीय सीतामढ़ी. अल्पसंख्यक एकता मंच की एक बैठक मदनी मुसाफिर खाना में मंच के संस्थापक मो तनवीर अहमद की अध्यक्षता में हुई. बैठक में अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी की घोषणा कर मिसाल कायम किया है. बिहार में शराबबंदी होने से राज्य का विकास एवं मजदूर किसान आम […]
