शक्षिा मंत्री के बयान पर जतायी आपत्ति

शिक्षा मंत्री के बयान पर जतायी आपत्ति पुपरी. ऑल बिहार उर्दू-बंगला स्पेशल टीइटी अभ्यर्थी यूनियन शाखा, सीतामढ़ी के जिलाध्यक्ष अमर मिसबाही ने बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री डाॅ अशोक चौधरी द्वारा उर्दू-बंगला शिक्षकों की नियुक्ति के संबंध में दिये गये बयान पर आपत्ति जतायी है. उन्होंने कहा कि उर्दू-बंगला शिक्षकों की नियुक्ति के लिए घोषित […]

शिक्षा मंत्री के बयान पर जतायी आपत्ति पुपरी. ऑल बिहार उर्दू-बंगला स्पेशल टीइटी अभ्यर्थी यूनियन शाखा, सीतामढ़ी के जिलाध्यक्ष अमर मिसबाही ने बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री डाॅ अशोक चौधरी द्वारा उर्दू-बंगला शिक्षकों की नियुक्ति के संबंध में दिये गये बयान पर आपत्ति जतायी है. उन्होंने कहा कि उर्दू-बंगला शिक्षकों की नियुक्ति के लिए घोषित कार्यक्रम से मात्र 20 प्रतिशत अभ्यर्थी का ही नियोजन हो सकेगा. उन्होंने जिला स्तर पर शिविर लगा कर उर्दू-बंगला शिक्षकों की नियुक्ति की मांग सरकार से की है. मिसबाही ने कहा कि यदि सरकार 10 दिसंबर तक जिला में शिविर लगा कर उक्त शिक्षकों की नियुक्ति पत्र नहीं दी तो यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल बांकी अंसारी के नेतृत्व में समस्त प्रदेश में आंदोलन चलाया जायेगा, जिसके लिए बिहार सरकार जिम्मेवार होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >