राकेश के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी

राकेश के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी सीतामढ़ी : पूर्व सांसद सीताराम यादव के लगमा स्थित कृष्णा पेट्रोलियम के प्रबंधक संजय राय से कैश लूट के मामले में गिरफ्तार राकेश सिंह के खिलाफ शनिवार को डुमरा थाने में आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. डुमरा थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि बेलसंड थाना […]

राकेश के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी

सीतामढ़ी : पूर्व सांसद सीताराम यादव के लगमा स्थित कृष्णा पेट्रोलियम के प्रबंधक संजय राय से कैश लूट के मामले में गिरफ्तार राकेश सिंह के खिलाफ शनिवार को डुमरा थाने में आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. डुमरा थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि बेलसंड थाना क्षेत्र के भोरहा गांव निवासी राकेश सिंह के पास से एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, मोबाइल, सीम एवं अपाचे बाइक जब्त किया गया है. जब्त अपाचे बाइक का इस्तेमाल कैश लूट में किया गया था. अनि बिकाऊ राम को अनुसंधान का जिम्मा सौंपा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >