रास्ता विवाद को ले मारपीटसीतामढ़ी. नगर थाना क्षेत्र के पुनौरा, वार्ड नंबर-4 में खेत से रास्ता बनाने का विरोध करने व आम का डाली काट लेने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने स्थानीय राम लखन सिंह को डंडे से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया है. पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. प्राथमिकी में गांव के श्याम नंदन सिंह समेत अन्य को आरोपित करते हुए पीड़ित ने बताया है कि लहसुन के खेत से रास्ता बनाने व आम के पेड़ से डाली काटने का विरोध करने पर आरोपित उसके पुत्र के साथ मारपीट कर रहा था, बचाने जाने पर डंडे से प्रहार कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया.
रास्ता विवाद को ले मारपीट
रास्ता विवाद को ले मारपीटसीतामढ़ी. नगर थाना क्षेत्र के पुनौरा, वार्ड नंबर-4 में खेत से रास्ता बनाने का विरोध करने व आम का डाली काट लेने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने स्थानीय राम लखन सिंह को डंडे से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में कराया […]
