अभियान की सफलता को कार्यशाला

अभियान की सफलता को कार्यशाला पुपरी. शिक्षा में गुणवत्ता मिशन के तहत लाखों में एक अभियान की सफलता के लिए बीआरसी के सभागार में शुक्रवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी माधवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में वर्ग तीन से पांच तक के शिक्षित एवं 6 से 14 आयु वर्ग […]

अभियान की सफलता को कार्यशाला पुपरी. शिक्षा में गुणवत्ता मिशन के तहत लाखों में एक अभियान की सफलता के लिए बीआरसी के सभागार में शुक्रवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी माधवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में वर्ग तीन से पांच तक के शिक्षित एवं 6 से 14 आयु वर्ग के नामांकन विहीन छात्रों को चिह्नित कर उन्हें उपचारात्मक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए एक सप्ताह के अंदर उसके सर्वेक्षण की जिम्मेदारी साक्षरता प्रेरकों, टोला सेवकों व तालमी मरकज के शिक्षा स्वयंसेवियों को दी गयी. बताया गया कि प्रखंड के 18 पंचायत में यह कार्यक्रम चलाया जाना है. मौके पर केआरपी कल्पना कुमारी, रीता कुमारी, लेखा समन्वयक रामकिशोर सिंह, प्रथम संस्था के पंकज कुमार, सुजीत कुमार व जंग बहादुर सहनी समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >