थानाध्यक्ष के भाई का पॉकेट मारा

थानाध्यक्ष के भाई का पॉकेट मारा बैरगनिया : स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पॉकेटमारों ने मधुबनी जिले के जयनगर थानाध्यक्ष मदन प्रसाद के भाई ललन प्रसाद के पॉकेट से 40 हजार रुपये मार लिया. पीडि़त थाना क्षेत्र के मुसाचक गांव का रहनेवाला है. पीडि़त श्री प्रसाद ने घटना के संबंध में जीआरपी थाना पहुंच कर आवेदन […]

थानाध्यक्ष के भाई का पॉकेट मारा बैरगनिया : स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पॉकेटमारों ने मधुबनी जिले के जयनगर थानाध्यक्ष मदन प्रसाद के भाई ललन प्रसाद के पॉकेट से 40 हजार रुपये मार लिया. पीडि़त थाना क्षेत्र के मुसाचक गांव का रहनेवाला है. पीडि़त श्री प्रसाद ने घटना के संबंध में जीआरपी थाना पहुंच कर आवेदन दिया, किंतु पुलिस की ओर से आवेदन लेने में आनाकानी की गयी. बाद में जयनगर थानाध्यक्ष के जीआरपी थानाध्यक्ष से मोबाइल पर बात करने के बाद मामले की एफआइआर दर्ज की गयी. मालूम हो कि इन दिनों स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पॉकेटमार गिरोह की सक्रियता बढ़ गयी है. आये दिन यात्री पॉकेटमारी का शिकार बन रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >