दो मजदूर से 52 हजार की लूट

सीतामढ़ी/रीगा : नगर के रीगा रोड बस स्टैंड में सक्रिय लुटेरा गिरोह की कारस्तानी थमने का नाम नहीं ले रहा है. कभी मैजिक वैन तो कभी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार उक्त गिरोह के जाल में पिछले एक वर्ष में एक दर्जन से अधिक यात्री फंस कर अपनी कमाई लूटा चुके हैं. शुक्रवार की सुबह गिरोह […]

सीतामढ़ी/रीगा : नगर के रीगा रोड बस स्टैंड में सक्रिय लुटेरा गिरोह की कारस्तानी थमने का नाम नहीं ले रहा है. कभी मैजिक वैन तो कभी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार उक्त गिरोह के जाल में पिछले एक वर्ष में एक दर्जन से अधिक यात्री फंस कर अपनी कमाई लूटा चुके हैं.

शुक्रवार की सुबह गिरोह के बदमाशों ने एक नेपाली मजदूर समेत दो को अपना शिकार बनाया. रीगा-कुसमारी रोड में बदमाशों ने नेपाल के सर्लाही जिला अंतर्गत फेनहारा गांव निवासी अजय पंडित एवं कन्हौली थाना के मुरहाडीह निवासी विजय राय को रिवाल्वर का भय दिखा कर 52 हजार रुपया लूट लिया.

इन मजदूरों के कपड़ा समेत अन्य कई सामान भी छीन लिए. — एफआइआर के लिए भटक रहे पीडि़त मजदूरघटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश वैन लेकर रीगा की ओर निकल गये. रीगा थाने की पुलिस ने ऐसी घटना से हीं इनकार किया है, जबकि पीडि़त मजदूर एफआइआर दर्ज कराने के लिए नगर थाना से लेकर रीगा थाना का चक्कर लगा रहा है.

पीडि़त दोनों मजदूर ने बताया कि उक्त लोग पंजाब में मजदूरी करता है. दीपावली व छठ पर्व के मौके पर दोनों घर आ रहे थे. सुबह दोनों रीगा रोड बस स्टैंड में टैक्सी का इंतजार कर रहे थे. — टैक्सी चालक के भेष में थे बदमाशइसी बीच लाल रंग की एक मैजिक वैन वहां रुकी. उसमें तीन व्यक्ति सवार थे, जो स्वयं को टैक्सी वाला बता रहा था तथा उसमें सवार लोगों को सवारी बता रहा था. आश्वस्त होने के बाद उक्त दोनों उसमें बैठ गये.

वैन में सवार बदमाशों ने खैरवा रोड से रीगा की ओर न जाकर वैन को खरसान वाले रास्ते से मोड़ दिया. बाद में कुछ दूर चलने पर कुसमारी रोड में दोनों को रिवाल्वर का भय दिखा कर लूट लिया गया. अजय से 12 हजार एवं विजय से 40 हजार रुपये लूटे गये हैं. मालूम हो कि उक्त रोड में इस प्रकार की कई घटनाएं हुई हैं, किंतु पुलिस को एक भी लुटेरा हाथ नहीं लगा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >