परसौनी. थाने की पुलिस टीम ने शुक्रवार की सुबह परशुरामपुर-रीगा रोड में भगवानपुर पेट्रोल पंप के पास ई-रिक्शा से 58 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद किया है. मौके से चालक को भी गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार चालक की पहचान थाना क्षेत्र के हीरा कन्हौली वार्ड नंबर 17 निवासी रितेश कुमार के पुत्र शुभम कुमार के रुप में की गयी है. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि तस्करी में प्रयुक्त ई-रिक्शा(बीआर 30इआर 5103) जब्त किया गया है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. शराब के नशे में हंगामा करते युवक गिरफ्तार बथनाहा. स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के नरहा गांव के चौक पर शराब के नशे में चूर होकर ससुराल आये युवक को हंगामा करते गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोप है कि जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र के पिपराढी गांव निवासी बिकाऊ राय के पुत्र अरुण कुमार थाना क्षेत्र के नरहा सिरसिया गांव अपने ससुराल आ रहा था. इसी दौरान नरहा चौक पर किसी से गाली-गलौज करने लगा. किसी ने पुलिस को सूचना दे दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
