पुपरी में दिख रहा अक्षर धाम का नजारा फोटो नंबर- 32 अक्षर धाम मंदिर जैसा पंडाल.पुपरी. पुण्यपुरी पुपरी क्षेत्र में ख्याति प्राप्त बाबा नागेश्वर स्थान की धरती पर जनकपुर रोड रेलवे स्टेशन परिसर में शारदीय नवरात्र में वर्ष 1952 से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती है. बताया गया है कि प्रथम वर्ष स्थानीय रेलवे स्टेशन के तत्कालीन तार बाबू योगेंद्र कुंवर व सहायक स्टेशन अधीक्षक अंबिका प्रसाद ने पूजा का शुभारंभ किया था. पूजा समिति के अध्यक्ष व पूर्व मुखिया रामवृक्ष यादव एवं उपाध्यक्ष ब्रजमोहन चौधरी उर्फ भूषण जी समेत अन्य ने बताया कि प्रतिवर्ष यहां कुशल मूर्तिकार द्वारा देश के विख्यात दुर्गा मंदिरों के आकार का मंडप व प्रतिमा बनाया जाता है. इस वर्ष कोलकाता के कारीगर रहमान खां दिल्ली के अक्षरधाम के स्वरुप का पंडाल बनाये है तो प्रतिमा का निर्माण दरभंगा के मूर्तिकार विनोद पंडित द्वारा किया गया है. खास कर पूजा स्थल पर सुबह-शाम महिलाओं श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. जो भक्त यहां सच्चे मन से मन्नत मांगते हैं, उनकी मुराद अवश्य पुरी होती है.
पुपरी में दिख रहा अक्षर धाम का नजारा
पुपरी में दिख रहा अक्षर धाम का नजारा फोटो नंबर- 32 अक्षर धाम मंदिर जैसा पंडाल.पुपरी. पुण्यपुरी पुपरी क्षेत्र में ख्याति प्राप्त बाबा नागेश्वर स्थान की धरती पर जनकपुर रोड रेलवे स्टेशन परिसर में शारदीय नवरात्र में वर्ष 1952 से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती है. बताया गया है कि प्रथम […]
