दुर्गापूजा को लेकर शहर में फ्लैग मार्च

दुर्गापूजा को लेकर शहर में फ्लैग मार्च फोटो-21 फ्लैग मार्च में कतारबद्ध गाडि़यांसदर एसडीओ व एसडीपीओ कर रहे थे नेतृत्वबख्तरबंद गाडि़यों का काफिला लिया आसपास का जायजाएसडीपीओ ने कहा, लोग नहीं दे अफवाहों पर कोई ध्यानसीतामढ़ी. दुर्गापूजा पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों की टीम ने सोमवार को शहर तथा […]

दुर्गापूजा को लेकर शहर में फ्लैग मार्च फोटो-21 फ्लैग मार्च में कतारबद्ध गाडि़यांसदर एसडीओ व एसडीपीओ कर रहे थे नेतृत्वबख्तरबंद गाडि़यों का काफिला लिया आसपास का जायजाएसडीपीओ ने कहा, लोग नहीं दे अफवाहों पर कोई ध्यानसीतामढ़ी. दुर्गापूजा पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों की टीम ने सोमवार को शहर तथा आसपास के क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व सदर एसडीओ संजय कृष्ण एवं अपर पुलिस अधीक्षक सह सदर एसडीपीओ राजीव रंजन संयुक्त रुप से कर रहे थे. फ्लैग मार्च बख्तरबंद गाड़ियों के काफिले के साथ डुमरा थाना से निकल कर विश्वनाथपुर चौक, जेल रोड होते कुमार चौक, महावीर चौक, शंकर चौक, शांतिनगर, राजोपट्टी, मेहसौल चौक होकर आजाद चौक, हुसैना, बरियारपुर होते मोहनपुर के बाद पुन: वापस होकर किरण चौक, मेन रोड, महंत साह चौक, जानकी स्थान, रीगा रोड होकर डुमरा वापस लौट गयी. अधिकारी माइक के माध्यम से आम लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील कर रहे थे. एसडीपीओ ने बताया कि मुहर्रम व दुर्गापूजा को लेकर उक्त फ्लैग मार्च किया जा रहा है. लोग अफवाह पर ध्यान न देकर सूचना नियंत्रण कक्ष व अधिकारियों के मोबाइल नंबर पर दें. मार्च में नगर सर्किल इंस्पेक्टर गोरख राम, डुमरा थानाध्यक्ष छोटन कुमार, मेहसौल ओपी प्रभारी सैफ अहमद खान, पुनौरा ओपी प्रभारी लालबाबू प्रसाद के अलावा नगर थाना व एसएसबी के जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >