गाजे-बाजे व मां के जयकारे के साथ कलश शोभा यात्रा

गाजे-बाजे व मां के जयकारे के साथ कलश शोभा यात्रा फोटो नंबर- 11 मां पूजा समिति हॉस्पिटल रोड की शोभा यात्रा, 12 मां के विभिन्न रूपों में सजी कन्याएं, 13 नव जागरण पूजा समिति द्वारा निकाली गयी मां का डोला, 14 शोभा यात्रा में शामिल कन्याएं, 15 भारत माता के स्वरूप में एक कन्या, 16 […]

गाजे-बाजे व मां के जयकारे के साथ कलश शोभा यात्रा फोटो नंबर- 11 मां पूजा समिति हॉस्पिटल रोड की शोभा यात्रा, 12 मां के विभिन्न रूपों में सजी कन्याएं, 13 नव जागरण पूजा समिति द्वारा निकाली गयी मां का डोला, 14 शोभा यात्रा में शामिल कन्याएं, 15 भारत माता के स्वरूप में एक कन्या, 16 घोड़े पर सवार कन्हैया, 30 मां दुर्गा पूजा समिति पुनौरा की शोभा यात्रा में महंत व अन्य, 33 श्री दुर्गा पूजा समिति कोर्ट बाजार की शोभा यात्रा में शामिल लोग प्रतिनिधि, सीतामढ़ी. नवरात्र के पांचवें दिन रविवार को शहर की विभिन्न पूजा समितियों की ओर से कलश शोभायात्रा निकाली गयी. मां दुर्गा पूजा समिति, पुनौरा धाम के अध्यक्ष जय नारायण सिंह व उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में निकाली गयी कलश यात्रा में 1001 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया. शोभा यात्रा में मां भगवती के विभिन्न रूपों की झांकी भी निकाली गयी. हाथी-घोड़ा पर सवार मां की झांकी को देख श्रद्धालु काफी उत्साहित थे. इसमें शामिल महिला व पुरुष झूम रहे थे और मां दुर्गा की जयकारा लगा रहे थे. पुनौरा पोखर से जल लेकर कन्याएं पुन: पूजा स्थल पर पहुंची. इधर, मां पूजा समिति, हॉस्पिटल रोड के अध्यक्ष विनोद ठाकुर व संयोजक मुकेश ठाकुर के नेतृत्व में कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा में घोड़ा व रथ पर ब्रह्मा, विष्णु व महेश के अलावा बालकृष्ण, हनुमान व मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की झांकी निकाली गयी. कन्याएं लखनदेई नदी से जल लेकर पूजा स्थल पर पहुंची. शोभा यात्रा में डॉ श्रवण कुमार, डॉ वरुण कुमार, डॉ निशांत शेखर, डॉ रेणु चटर्जी, मुख्य यजमान सह वार्ड पार्षद लक्ष्मी देवी, समिति के उपाध्यक्ष कामोद झा, सचिव संजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र समेत सैकड़ों महिला व पुरुष शामिल थे. नव जागरण पूजा समिति, मिरचाई पट्टी, श्री दुर्गा पूजा समिति कोर्ट बाजार एवं बथनाहा प्रखंड के टंडसपुर चौक स्थित मां दुर्गा पूजा समिति की ओर से भी कलश शोभा यात्रा निकाली गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >