एक लाख पांच हजार रुपये बरामद

एक लाख पांच हजार रुपये बरामद पिपराही. वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक लाख पांच हजार आठ सौ रुपये बरामद किया है. उक्त राशि बसहिया गांव के मो महफुज आलम की बतायी जाती है. वह एक गैस एजेंसी में नौकरी करता है. उक्त राशि एजेंसी का बताया जा रहा है. पुलिस मामले की छानबीन […]

एक लाख पांच हजार रुपये बरामद पिपराही. वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक लाख पांच हजार आठ सौ रुपये बरामद किया है. उक्त राशि बसहिया गांव के मो महफुज आलम की बतायी जाती है. वह एक गैस एजेंसी में नौकरी करता है. उक्त राशि एजेंसी का बताया जा रहा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. मौके पर थानाण्यक्ष सुजित कुमार समेत कई मौजूद थे.25 वर्षों से होती है भलुआही में मां दुर्गा की पूजा फोटो. एसइ-1शिवहर. जिले के भलुआही गांव में दो स्थानों पर दुर्गा की पूजा होती है. ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पश्चिमी भाग में महारानी स्थान के समीप करीब 25 वर्षों से भगवती दुर्गा की पूजा अर्चना की जाती है. वहीं पूर्वी भाग में पूजनस्थल पर 10 वर्षों से पूजा अर्चना की जा रही है. मान्यता है कि दोनों स्थानों पर श्रद्धा व भक्ति से पूजा-अर्चना करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती है. पश्चिमी भाग में महारानी स्थान के समीप पूजा समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह व सचिव सतीश नंदन सिंह के देख-रेख में पूजा की जाती है. जबकि पूर्वी भाग में समिति के अध्यक्ष राम नारायण सिंह व सचिव अंजनी कुमार सिंह उर्फ बुलेट के देख-रेख में पूजा अर्चना की जाती है. नवरात्र के छठे दिन उक्त पूजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. महिलाओं व बच्चों ने भक्तिपूर्वक पूजन स्थलों पर मां की पूजा अर्चना की है. इधर सभी पूजन स्थलों पर पुजारियों द्वारा बेलपूजन किया गया. वही कुमारी कन्याओं ने कलश यात्रा भी निकाली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >